रिजेक्ट होने के बाद भी रामायण में अरुण गोविल को इस तरह मिला श्री राम का रोल, जानें क्या है इसके पीछे का किस्सा

80 के दशक में टेलीविजन पर रामानंद सागर की रामायण को टेलीकास्ट किया गया था। आज के दौर में भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में ओम राऊत की फ़िल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हुई और एक बार फिर से रामानंद सागर की 'रामायण' की चर्चा होने लग गई। यहां तक कि इस शो के कई किस्से भी सामने आने लग गए। लेकिन अब भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।
ऑडिशन में रिजेक्शन के बावजूद मिला भगवान राम का रोल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविंद ने इस बात का खुलासा किया था कि वह रामायण के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं बन पाए थे। जब उन्होंने ऑडिशन दिया तो उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी इस शो में उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए चुन लिया गया। एक्टर ने यह भी बताया कि उनका ऑडिशन रामानंद सागर ने लिया और उन्होंने 1977 से राजश्री पिक्चर्स और सागर साहब के साथ में काम करना भी शुरू कर दिया था।
कई कमर्शियल फिल्मों में किया काम
अरुण गोविंद इसी पर यह भी बताया कि "मैंने आनंद सागर की 'बादल' फिल्म में काम किया। यहां तक कि मैं 'विक्रम बेताल' फिल्म का भी हिस्सा बन चुका था। बाद में मुझे पता चला कि रामानंद सागर 'रामायण' बनाने जा रहे हैं। जिस वजह से मैंने काम के लिए उनसे संपर्क किया। मैं हमेशा से चाहता था कि मैं इसमें भगवान राम का किरदार निभाऊं। लेकिन उन दिनों पौराणिक फिल्म और सीरियल का कुछ ज्यादा बढ़ा स्टैंडर्ड था ही नहीं। मैंने इसीलिए लगातार कई सारी कमर्शियल फिल्मों के लिए भी काम किया।"
भगवान राम के रोल के लिए अरुण को किया रिजेक्ट
अरुण गोविल ने इसी पर आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे इस पौराणिक जो 'रामायण' में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन मैंने फिर भी राम का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया और मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। जिसके बाद में रामानंद सागर के बेटे आनंद और प्रेम सागर के साथ-साथ मोती सागर ने मुझे लक्ष्मण और भरत के किरदार के लिए चुना। लेकिन मैंने उनसे यह साफ कह दिया था कि मैं भगवान राम का ही किरदार निभाना चाहता हूं और अगर इसके लिए आप मुझे सही नहीं समझते तो कोई बात नहीं।"
अरुण गोविंद को ऑफर किया भगवान राम का रोल
अरुण गोविंद ने इसी के आगे यह भी कहा कि "कुछ वक्त के बाद में मेकर्स ने भगवान राम के किरदार के लिए किसी और कलाकार को चुन लिया था। लेकिन अचानक से कुछ ही दिन बाद मुझे मेकर्स का कॉल आया। उन्होंने मुझे राम का किरदार करने के लिए ऑफर किया। जिसके बाद मैंने भी हां कर दी।" बता दें कि रामानंद सागर की रामायण आज भी हिट है और दर्शकों द्वारा भी उसे खूब प्यार मिलता है। यहां तक कि अरुण गोविंद ने भी भगवान राम के किरदार में दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ दी है।


Click it and Unblock the Notifications