किसी की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश तो किसी का घर में रेता गया गला, 9.1 रेटिंग वाले इस शो के स्टार्स की हुई...

Ramayana Star Caste Death

Ramayana Star Caste Death: रामानंद सागर द्वारा निर्मित पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' ने जब पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित होकर देशभर में दस्तक दी, तो मानो हर रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। लोग अपने सभी काम छोड़कर टीवी के सामने जमा हो जाते थे। यह शो न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करता था, बल्कि पूरे देश को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर देता था।

इसका प्रभाव इतना जबरदस्त था कि मात्र 25 दिनों में इसे करीब 850 करोड़ व्यूज मिले और IMDb पर 9.1 की शानदार रेटिंग हासिल हुई। यही नहीं, यह धारावाहिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बना चुका है। शो के कई कलाकार आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बने हुए हैं, जबकि कुछ सितारों का सफर दुखद अंत के साथ खत्म हुआ।

यहां जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने 'रामायण' में यादगार भूमिकाएं निभाईं लेकिन अब हमारे बीच नहीं हैं-

शबरी का किरदार निभाने वालीं सरिता देवी

सरिता देवी ने शबरी का रोल किया था। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्में और कई टीवी शो किए, लेकिन उन्हें असली पहचान 'रामायण' से मिली। 2001 में 78 साल की उम्र में पार्किन्सन बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

मेघनाद बने विजय अरोड़ा

मेघनाद का रोल करने वाले विजय अरोड़ा का 2 अप्रैल 2007 को पेट के कैंसर से निधन हो गया।

सीता की मां सुनैना बनीं उर्मिला भट्ट

उर्मिला भट्ट ने सीता की मां महारानी सुनैना की भूमिका निभाई थी। 1997 में उनकी घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश घर में ही मिली थी और बताया जाता है कि बदमाशों ने उन्हें बांधकर गला काट दिया था।

विभीषण का रोल करने वाले मुकेश रावल

विभीषण बने मुकेश रावल की लाश 2016 में मुंबई के कांदिवली में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन परिवार ने इसे मानने से इनकार किया था।

हनुमान बने दारा सिंह

पूरे देश में हनुमान के रूप में मशहूर हुए दारा सिंह का 12 जुलाई 2012 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

सुग्रीव और बाली बने श्याम सुंदर कलानी

श्याम सुंदर कलानी ने सुग्रीव और बाली दोनों रोल किए थे। उनकी मौत कब और कैसे हुई, इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। उनका इस तरह गुमनाम होना कई लोगों को हैरान कर गया था।

More from Filmibeat

Read more about: ramayana ramanand sagar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X