रमैया वस्तावैया के 'राम' का लुक देखकर फटी रह गईं फैंस की आंखें, बोले- ये क्या हाल बना लिया...

Ramaiya Vastavaiya Actor Girish Kumar: कई बार सितारों को लाइमलाइट भरी जिंदगी रास नहीं आती है और वह है एक-दो फिल्म करने के बाद ही इंडस्ट्री को अलविदा कह देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात करने वाले हैं साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रमैया वस्तावैया में नजर आए एक्टर गिरीश कुमार की।
गिरीश कुमार ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनके अपोजिट में श्रुति हासन नजर आई थी। लेकिन बहुत लोग जानते हैं कि गिरीश कुमार मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर कुमार एस तौरानी के बेटे हैं। उन्होंने अपनी पहली ही डेब्यू फिल्म से काफी लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन कुछ ही फिल्मों के बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गए।
गिरीश कुमार का जन्म 1989 में हुआ था और शुरू से ही घर में फिल्मों का माहौल देखते हुए साल 2013 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। हम बात कर रहे हैं रमैया वस्तावैया की और इसमें उनके साथ में एक्ट्रेस श्रुति हासन नजर आई थी। साथ ही सोनू सूद ने श्रुति के भाई का किरदार निभाया था। इस दौरान गिरीश काफी मासूम चेहरे के साथ में लोगों का दिल जीत गए थे।
इसके बाद साल 2016 में गिरीश की दूसरी फिल्म 'लवशुदा' भी रिलीज हुई थी। लेकिन उनकी यह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई और इससे एक्टर भी काफी ज्यादा निराश हो गए थे। इसके बाद से ही उनको किसी भी फिल्म में देखा नहीं गया और अब वह अपने पिता की कंपनी को संभाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है। एक्टर का लुक भी काफी बदल चुका है और उनको देखकर अब फैंस भी काफी हैरान हो जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











