..................... Ramadan 2023: These celebs including Deepika Kakkar, Vivian Dsena accepted Islam see the list - Hindi Filmibeat

रमजान 2023: दीपिका कक्कड़, विवियन डीसेना सहित इन सेलेब्स ने कबूल किया इस्लाम, देखें पूरी लिस्ट

ramzan 2023

यह रमजान का पाक महीना चल रहा है. मुस्लिम समुदाय पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करता है. वहीं, फिल्म और टेलीविजन जगत के कई सेलेब्स हैं जिन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है. इसमें ससुराल सिमर का फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ से लेकर विवियन डीसेना तक शामिल हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में जो पैदा तो किसी और धर्म में हुए थे पर बाद में चलकर उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया.

 शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर

कहा जाता है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने नवाब पटौदी मंसूर अली खान से शादी करने से पहले अपना नाम बेगम आयशा सुल्ताना रख लिया था और इस्लाम धर्म अपना लिया था.

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी लेकिन उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया था. वह हिंदू होने के कारण हेमा मालिनी से दूसरी शादी नहीं कर सकते थे. इसलिए उन दोनों ने इस्लाम कबूल कर लिया. उन्होंने अपना नाम बदलकर दिलावर खान केवल कृष्ण और आयशा बी आर चक्रवर्ती रख लिया था.

 महेश भट्ट

महेश भट्ट

खबरों की मानें तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान से शादी करने के लिए महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। हालांकि, कहा जाता है कि वह इस्लाम प्रैक्टिस नहीं करते.

सरोज खान

सरोज खान

दिवंगत फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान ने रोशन खान से शादी की थी. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने शादी के लिए धर्मांतरण नहीं किया बल्कि अपनी मर्जी से किया था.

अमृता सिंह

अमृता सिंह

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिख परिवार में जन्मी अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी करने से पहले इस्लाम कबूल कर लिया था. हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए और उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं.

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान आजमी से शादी करने से पहले एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने इस्लाम कबूल कर लिया था. दोनों ने इस्लामिक रीति-रिवाजों से निकाह किया था.

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी करके इस्लाम धर्म अपना लिया था. दीपिका अभी प्रेगनेंट हैं.

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना

'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' फेम अभिनेता विवियन डीसेना ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 2019 में इस्लाम धर्म अपना लिया था. अभिनेता ने बताया कि कि उन्हें दिन में पांच बार नमाज पढ़ने से शांति मिलती है.

राखी सावंत

राखी सावंत

राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से शादी करके इस्लाम धर्म अपना लिया था. हाल ही में उन्होंने शेयर किया कि उन्होंने दिल से इस्लाम कुबूल कर लिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X