राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी, पिता ने उन्हें मारी थी गोली! पहाड़ी पति को नहीं आती हिंदी, जानें सच!

Ram Teri Ganga Maili actor Mandakini: राम तेरी गंगा मैली एक्ट्रेस मंदाकिनी इस फिल्म के बाद रातों रात पॉपुलर हो गई थीं। मंदाकिनी ने 1985 में बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था लेकिन राज कपूर की इस फिल्म से ही मंदाकिनी को फेम मिला।
बिना ब्रा की साड़ी में नजर आई थीं मंदाकिनी
राम तेरी गंगा मैली फिल्म में मंदाकिनी ने भीगे बदन ना सिर्फ सफेद साड़ी पहनी थी बल्कि वे बिना ब्रा की साड़ी में नजर आई थीं। यहां तक कि वे फिल्म में बच्चे को ब्रेस्टफीड भी कराती हुई दिखी थीं।
द कपिल शर्मा शो में आई मंदाकिनी
मंदाकिनी इस फिल्म में सारी हदें पार कर बेहद बोल्ड नजर आईं थीं। मंदाकिनी का ये अवतार देख दर्शक हिल गए थे। 80 के दशक की यह दीवा हाल ही में द कपिल शर्मा शो में संगीता बिजलानी के साथ नजर आईं। इस दौरान इस हसीना ने कई बातों से पर्दा उठाया।
फिल्म बीच में छोड़ डायरेक्टर हुआ था गायब
1996 में आखिरी बार फिल्म 'जोरदार' में नजर आने वाली मंदाकिनी ने बताया, उन्हें राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म के बाद कई फिल्मों के ऑफर आए और उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग भी 10 दिन तक की। लेकिन डायरेक्टर अचानक से गायब हो गया। वो तो शुक्र था कि मंदाकिनी ने एडवांस में पेमेंट ले लिया था तो उनका हर्जाना नहीं हुआ।
'पिता ने मारी थी गोली' जब फैली थी ये अफवाह
मंदाकिनी ने ये भी बताया कि एक बार सेट पर ऐसी अफवाह फैली थी कि उनके पिता ने उनको गोली मार दी है। ऐसे में हर कोई सेट पर उनसे पूछ रहा था कि वह ठीक हैं। शुरू में तो मंदाकिनी को समझ नहीं आया कि हर कोई उससे यह सवाल क्यों कर रहा है। लेकिन जब उन्हें इस अफवाह के बारे में पता चला तो समझ में आया। उन्होंने सबको ये बात बताई कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ यह सिर्फ एक अफवाह थी।
पति को नहीं आती थी हिंदी
मंदाकिनी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी बात की और यह भी बताया, जब वे पहली बार आपने पहाड़ी पति जो कि हिमाचल प्रदेश का था, से मिली थी तो उसे हिंदी नहीं आती थी। पहली बार जब मंदाकिनी अपनी बात उससे कहनी थी तो उन्हें अपनी मां को बताना पड़ा कि वह क्या कहना चाहती हैं। मंदाकिनी की मां हिमाचल प्रदेश से थीं तो इसलिए वह आसानी से मंदाकिनी की बात कह पाईं। जब तक मंदाकिनी की शादी हुई तब तक उनके पति ने हिंदी सीख ली थी। मंदाकिनी ने और भी कई मजेदार किस्से शो के दौरान बताएं।


Click it and Unblock the Notifications

