11 साल छोटी हसीना पर डायरेक्टर का आया दिल, लगातार 14 फिल्मे दीं फ्लॉप, 2 हज़ार में बनी फ़िल्म से हुए फेमस

Ram Gopal Varma Affair With Urmila Matondkar: फिल्म इंडस्ट्री में कोई अभिनेता या अभिनेत्री विवादों में ना आए ऐसा तो बहुत ही कम हुआ है। इतना ही नहीं है फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स भी काफी ज्यादा अपनी प्रोफेशनल से पर्सनल लाइफ तक को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे डायरेक्ट के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक्सपेरिमेंट और लीक से हटकर फिल्में बनाई। दरअसल हम बात कर रहे हैं राम गोपाल वर्मा की।
राम गोपाल वर्मा अपनी अलहदा किस्म की फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा पसंद किए गए थे। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में वह तब आए जब उन्हें शादीशुदा होते हुए भी 11 साल छोटी अभिनेत्री से प्यार हो गया था। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं उर्मिला मातोंडकर की।
दरअसल एक वक्त आया था जब राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि अभिनेत्री ने कभी भी खुलकर इस पर बात नहीं की। लेकिन उन्हें काफी कुछ सुना पड़ा और एक वक्त पर उन्हें होम ब्रेकर का टैग भी मिल गया था। राम गोपाल वर्मा, उर्मिला के प्यार में इतना खो चुके थे कि वह लगातार फिल्में बनने जा रहे थे और उनमें से कुछ फ्लॉप हो रही थी तो कुछ चल रही थी।
रामगोपाल वर्मा ने एक वक्त पर शूल, रंगीला और सत्या जैसी बेहतरीन फिल्मों को बनाया था। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 34 फिल्में बनाई और इसमें से 29 फिल्में फ्लॉप साबित हुई। इन्हीं में से 14 फिल्में ऐसी थी जो की एक के बाद एक लगातार फ्लॉप होती चली गई थी। लोगों को लगा कि अब रामगोपाल वर्मा क्रिएटिविटी के नाम पर खत्म हो गए हैं। लेकिन फिर लॉकडाउन में एक एडल्ट फिल्म बनाकर उन्होंने हर किसी को दंग कर दिया। इस फिल्म को मोबाइल से शूट किया गया था और यह भी दबा किया गया था कि इस सिर्फ 2000 में बनाया गया और इसने 70 लाख की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











