राम चरण की पत्नी उपासना ने अयोध्या को दिया बड़ा तोहफा,फ्री में होगा भक्तों का इलाज बनवाया 300 बेड वाला अस्पताल

Ram charan upasana

साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अयोध्या शहर में अपोलो हॉस्पिटल सर्विस को लॉन्च कर दिया है। उन्होंने रामलाल के दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को इमरजेंसी में खास देखभाल की सुविधा देने के लिए इसे शुरू किया है।

उपासना कामिनेनी ने सोशल मीडिया पर इस अस्पताल के उद्घाटन की जानकारी को साझा किया और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरों को भी साझा किया। जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी एक तस्वीर थी।

उपासना की दूसरी तस्वीरों में अस्पताल की टीम के साथ वह नजर आई। तस्वीरों को शेयर करते हुए उपासना ने कैप्शन भी लिखा और अस्पताल के फीचर्स को भी साझा किया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि रामलला के आशीर्वाद से, अपोलो फाउंडेशन को अयोध्या आने वाली तीर्थ यात्रियों की सेवा के तौर पर हमारे एमरजैंसी केयर सेंटर को लांच किया गया है और अनाउंसमेंट करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। थाथा के विजन पर भरोसा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत धन्यवाद।

उपासना नहीं इसी के आगे यह भी बताया कि उनके इस अस्पताल में 300 बेड के साथ सुविधा प्रदान की जाएगी। लखनऊ में हार्ट और लीवर के अलावा किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लाइसेंस रखने वाला यह इकलौता प्राइवेट हॉस्पिटल होने जा रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डी अपोलो स्टोरी का हिंदी वर्जन लॉन्च किया। यह किताब हेल्थ सर्विसेज से प्रताप सी रेड्डी की जर्नी को साझा करती है। उपासना ने इसी दौरान सीएम योगी के साथ मुलाकात की और फोटो भी साझा की।

More from Filmibeat

Read more about: ram charan upasana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X