..................... सफल बिजनेसमैन और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ग्लोबल एक्टर राम चरण|Ram Charan birthday actor is a successful businessman and owner of property worth crores| - Hindi Filmibeat

Birthday Special : सफल बिजनेसमैन और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ग्लोबल एक्टर राम चरण

ram charan

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार से लेकर ग्लोबल सुपरस्टार तक का सफर तय कर चुके एक्टर राम चरण आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि उनका बर्थडे सेलिब्रेशन एक दिन पहले से ही शुरू हो चुका है। राम चरण ने फिल्म 'RC 15' के सेट पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ केक काटकर अपने बर्थडे का जश्न मनाया। राम चरण का जन्म 27 मार्च को साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के घर हुआ था। हाल ही में राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर अवॉर्ड जीता। इसके बाद ही राम चरण की लोकप्रियता ने देश की सीमाओं को तोड़ते हुए विदेशों में भी अपने झंडे गाड़ दिये हैं।

आइए आपको Birthday Boy राम चरण के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं

साउथ के सबसे अमीर एक्टर हैं राम चरण : सुपरस्टार राम चरण साउथ इंडियन फिल्मों के सबसे अमीर सुपरस्टार माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि राम चरण एक फिल्म के लिए 1200 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। राम चरण का घर हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके जुबली हिल्स में है। इस शानदार विला की कीमत करीब 38 करोड़ रुपये बतायी जाती है जिसे राम चरण ने 2019 में खरीदा था। इसके अलावा राम चरण के पास हैदराबाद में एक और बंगला है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बतायी जाती है।

सफल बिजनेसमैन हैं एक्टर : राम चरण जितने शानदार एक्टर हैं, उतने ही सफल बिजनेसमैन भी है। फिल्मों के अलावा राम चरण की ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई होती है। हैदराबाद में राम चरण एक एयरलाइन कंपनी 'ट्रू जेट' के मालिक हैं, जो हैदराबाद के अलावा और भी कई शहरों में अपनी सेवाएं देती है। राम चरण की पत्नी उपासना कमिनेनी अपोलो अस्पताल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती है। इसलिए शादी के बाद राम चरण अपोलो अस्पताल के शेयर होल्डर भी हैं। राम चरण ने 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी' खोला। इसके साथ-साथ राम चरण साउथ टीवी चैनल मां टीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। राम चरण की पोलो टीम 'राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब' है।

दोस्ती से तय किया प्यार का सफर : राम चरण और उपासना की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। हर आम कॉलेज स्टूडेंट की तरह ही दोनों एक-दूसरे के दोस्त तो थे लेकिन आपस में काफी लड़ते झगड़ते रहते थे। इसी बीच एक बार राम चरण को कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़ा था। तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को खूब मिस किया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। साल 2011 में राम चरण ने उपासन से सगाई कर ली। इसके अगले साल ही दोनों ने शादी की। अब जल्द ही राम चरण और उपासना अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

Read more about: ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X