दूरदर्शन रामायण की पूरी टीम- 90 का दौर, लोग हाथ जोड़ करते थे दर्शन, राम 'अरुण गोविल' फिर हिट
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते एक बार फिर लोगों को 90 का दशक याद आ गया है। रामानंद सागर की 'रामायण' एक बार फिर घर-घर में देखी जा रही है। इसी 'रामायण' में 'राम' की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। आज बेशक लोगों के लिए सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स हो लेकिन एक समय था जब इस राम को घर घर प्यार मिला।
राम यानी अरुण गोविल ने ट्विटर पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में 'रामायण' शो का पूरा परिवार नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखकर एक बार फिर आप उस दशक में वापस लौट जाएंगे। वही दशक याद आएगा, जब लोग 'रामायण' देखते हुए हाथ जोड़ लेते थे। इन किरादरों में वह असली भगवान को देखने लगते थे।


Click it and Unblock the Notifications