Rakul Preet Singh को इस एक फ़िल्म को छोड़ने का आज भी है पछतावा, बोलीं- मैं रोने लगी थी जब...

Rakul Preet Singh On MS Dhoni: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई बार फिल्म की स्क्रिप्ट किसी एक एक्टर के लिए लिखी जाती है। लेकिन बाद में उस फिल्म में कोई दूसरा एक्टर नजर आता है। कई बार एक्टर्स की डेट मैच नहीं हो पाती और इसीलिए फिल्म उन्हें नहीं मिल पाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो साल 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम नहीं कर पाई थी और बाद में इस बात को उन्हें पछतावा भी हुआ।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रकुल प्रीत सिंह की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह को सुशांत सिंह राजपूत की 'एम एस धोनी' के लिए ऑफर आया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2016 की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड का किरदार दिशा पाटनी ने निभाया।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रकुल प्रीत सिंह को दिशा पाटनी का किरदार ऑफर हुआ था। उनका एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें वह इंटरव्यू में बात करती हुई नजर आ रही है की फिल्म छूटने की वजह से उनको बहुत दुख हुआ था।
वीडियो में उन्होंने बताया कि "मैं अपना कॉस्ट्यूम भी तैयार करवा लिया था और स्क्रिप्ट रीड भी कर ली थी। लेकिन अचानक से फिल्म की डेट्स 1 महीने आगे चली गई। तब मैं रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्मों की शूटिंग कर रही थी। ब्रूस ली फिल्म एक महीने में रिलीज होने वाली थी और मुझे दो गाने शूट करने थे। मैं डेट में बदलाव नहीं कर पाई और मैं रोने लगी कि मैंने इतनी अच्छी फिल्म छोड़ दी।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह की जब डेट्स मैच नहीं हो पाई तो बाद में फिल्म का ऑफर दिशा पाटनी के पास गया। इसीलिए फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड का किरदार दिशा पाटनी ने निभाया। कियारा आडवाणी भी फिल्म में नजर आई थी और इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications











