रक्षाबंधन 2019: सलमान से लेकर अर्जुन कपूर तक, जान छिड़कती है भाई-बहन की ये जोड़ी
बॅालीवुड की फिल्मों में हम कई सालों से भाई-बहन का बेजोड़ रिश्ता देखते आए हैं। इतना ही नहीं रक्षाबंधन के कई लोकप्रिय गीत हैं जो कि बॅालीवुड की देन है। फिल्म की तरह असल जिंदगी में भी बॅालीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि अपने भाई-बहन के काफी करीब हैं। वे सभी अपने भाई-बहन पर जान छिड़कने के लिए हर पल तैयार रहते हैं।
सलमान खान इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। जब सलमान अपने कोर्ट केस का सामना कर रहे थे, इस दौरान उनकी बहनों ने सारी जिम्मेदारी खुद संंभाली और भाई सलमान के कदम से कदम मिलाते हुए उनके साथ खड़ी रहीं।

वैसे सिर्फ इस मामले में सलमान खुशनसीब नहीं हैं। बॅालीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि अपने भाई-बहन के बिना आज इस ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाते...जो एक दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications