Rakshabandhan 2025- बॉलीवुड के ये 5 मुंहबोले भाई-बहन, एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं स्टार्स?

Bollywood's adopted siblings- रक्षाबंधन 2025 आज पूरे देश में मनाजा रहा है। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर ना सिर्फ सगे भाई बहन बल्कि कई ऐसे मुंह बोले लोग भी होते हैं जो कि आपकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन जाते हैं। हिंदी फिल्मों के स्टार्स भी इस दिन को काफी धूमधाम से मनाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे सितारे भी हैं जिनके मुंहबोले भाई बहन हैं और वो उनपर जान छिड़कते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक शामिल है। आज रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको उन्ही मुंह बोले भाई बहन के नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।
सलमान खान - श्वेता रोहिरा
सभी जानते हैं कि सलमान खान की दो बहने हैं जिनका नाम अलवीरा खान और अर्पिता खान। इसके अलावा सलमान खान एक और बहन से राखी बंधवाते हैं जिसका नाम श्वेता रोहिरा। ये सलमान की मुंहबोली बहन है जिसको को बेहद चाहते हैं।
ऐश्वर्या राय- सोनू सूद
फिल्म जोधा अकबर से सिलसिला शुरु हुआ था और अब ऐश्वर्या राय ने सोनू सूद को अपना भाई बना लिया। हर साल वो राखी बांधती हैं। बता दें कि फिल्म में ऐश के भाई के किरदार में सोनू सूद नजर आए थे।
करीना कपूर खान- मनीष मल्होत्रा
करीना कपूर खान फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा को अपना भाई मानती हैं और हर साल राखी बांधती हैं। ये मुंहबोले भाई बहन कई मौकों पर साथ नजर आते हैं।
कैटरीना कैफ- अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर भले ही अब सलमान खान के साथ अच्छा रिश्ता साझा नहीं करते हैं लेकिन कैटरीना कैफ को वो अपनी बहन मानते हैं। कैट हर साल उनको रक्षाबंधन पर राखी बांधती हैं।
आलिया भट्ट- करण जौहर का बेटा यश
कहा जाता है कि यश के जन्म के बाद से ही आलिया भट्ट ने उनको अपना भाई बना लिया था। यश अभी भी काफी छोटे हैं। हालांकि आलिया भट्ट का सौतेला भाई उनसे काफी दूर ही रहता है।
क्या आपको बॉलीवुड के इन मुंहबोले भाई बहनों के बारे में पता था? देखने वाली बात होगी कि आज किस मुंहबोले भाई बहन की तस्वीर सामने आती है।


Click it and Unblock the Notifications
















