Rakshabandhan 2024: इन भाई-बहनों के बीच उम्र का फासला है चौंकाने वाला, कोई 20 तो कई है 25 साल बड़ा

Rakshabandhan 2024: बॉलीवुड एक बहुत बड़ा परिवार है, इसमें कुछ साधारण परिवार हैं, कुछ जटिल परिवार हैं, फिर कुछ ऐसे परिवार हैं जो इतने उलझे हुए हैं कि उनसे बाहर निकलने में पूरी जिंदगी लग सकती है। लेकिन जो बात वाकई चर्चा के लायक है, वह है बॉलीवुड में भाई-बहनों का रिश्ता, चाहे उनकी सफलता का पैमाना कुछ भी हो, पेशा या उम्र कुछ भी हो।
हम आज आपको भाई बहन की उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके बीच उम्र का फासला 20 से भी ज्यादा है और इस लिस्ट में आपको कई चौंकाने वाले नाम भी देखने को मिल सकते हैं।
जुनैद खान-आजाद राव खान
रीना दत्ता और आमिर खान के सबसे बड़े बेटे जुनैद खान भी अपने छोटे भाई से काफी ज्यदा बड़े हैं। आमिर और किरण राव के बेटे आजाद राव खान और जुनैद के बीच लगभग 20 साल का अंतर है।
पूजा भट्ट-आलिया भट्ट
पूजा मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं, जो कि किरण भट्ट की बेटी हैं। जबकि आलिया का जन्म सोनी राजदान से शादी के एक साल बाद हुआ था। दोनों सौतेली बहनों के बीच 21 साल का अंतर है।
सारा अली खान-तैमूर अली खान
बॉलीवुड की सबसे फेमस भाई-बहन की जोड़ी जिसकी चर्चा हर रक्षाबंधन पर होती है, वो है सारा अली खान और तैमूर अली खान। सारा अली खान सैफ और अमृता की बेटी हैं। वहीं तैमूर करीना और सैफ का बेटा। इन दोनों भाई बहन के बीच 22 साल का फासला है।
त्रिशाला दत्त-इकरा और शाहरान दत्त
संजू बाबा की तीन बार शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से उनकी सबसे बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ था। वहीं संजय दत्त की तीसरी शादी मान्यता दत्त से हुई है और इस शादी से उनके दो जुड़वा बच्चे हैं इकरा और शाहरान। त्रिशाला और इकरा-शाहरान के बीच 23 साल का फासला है।
सलमान खान-अर्पिता खान
जब अर्पिता का जन्म हुआ, तब सलमान 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर चुके थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों भाई-बहनों की उम्र में 24 साल का अंतर है।
सनी देओल-ईशा देओल
बॉलीवुड में सौतेले भाई-बहन होना एक आम बात है और लगभग सभी मामलों में उम्र का अंतर बहुत ज़्यादा होता है। जैसे सनी और ईशा देओल के मामले में, भाई-बहन की इस जोड़ी में भी उम्र का फासला काफी ज्यादा है। सनी देओल- ईशा देओल पूरे 25 साल बड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications





