Raksha Bandhan Special: एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये भाई बहन

Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भाई-बहन हैं जो एक -दूसरे पर जान वारसाते हैं। दोनों के बीच के प्यार को देखकर हर कोई खुश हो जाता है। तो आज हम आपको ऐसे ही खास भाई-बहनों के बारें में बताएंगे जो कि हमेशा साथ देखे जाते हैं और दोनों का रिश्ता काफी खूबसूरत है। रक्षाबंधन का त्यौहार इन सितारों के लिए हमेशा ही खास रहता है।
1. सारा अली खान और इब्राहिम अली खान-
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चें सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के बीच हमेशा ही गहरा प्यार देखा जाता है। दोनों कई बार साथ में घूमने, पार्टी करने और फिल्म देखने जाते हैं। दोनों के बीच के खूबसूरत रिश्ते को फैंस काफी पसंद करते हैं। इब्राहिम अली खान अपनी बहन और अभिनेत्री सारा अली खान को काफी सपोर्ट करते हैं।
2. सलमान खान और अर्पिता खान-
सुपरस्टार सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान का रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं। दोनों भाई-बहन के बीच बहुत सारा प्यार और इज्जत है। सलमान खान कभी भी कहीं भी व्यस्त हो परंतु जब जब अर्पिता को जरुरत होती है वो हमेशा साथ होते हैं। सलमान खान अपनी बहन अर्पिता को बहुत प्यार करते हैं, सलमान के अलावा अरबाज और सोहिल भी अर्पिता के साथ हमेशा देखे जाते हैं।
3. रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर-
बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्यारे भाई बहन की लिस्ट में आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी आते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए और विदेशों में पार्टी करते हुए अक्सर देखे जाते हैं। दोनों के बीच एक खास रिश्ता है, दोनों भाई-बहन होनें के साथ एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं।
4. सुहाना खान और आर्यन खान-
सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान दोनों का रिश्ता काफी खास है। अक्सर ही इवेंट, पार्टी और डिनर पर दोनों साथ में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें दोनों के बीच का प्यार देखा जा सकता है, फैंस को भी सुहाना और आर्यन की जोड़ी काफी पसंद है।
5. अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अंशलुा कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला पर जान छिड़कते हैं और बहन अशुंला भी अपने भाई अर्जुन कपूर से बहुत प्यार करती हैं। अंशुला सोशल लाइफ से दूर रहती हैं इसीलिए बहुत कम ही बाहर कहीं जाती हैं लेकिन भाई अर्जुन कपूर को हमेशा ही सपोर्ट करती हैं और उनके साथ बाहर इवेंट में जाती रहती हैं। अर्जुन और अंशुला की सोशल मीडिया पर कई सारी शानदार तस्वीरें मौजूद हैं।
6. फराह खान और साजिद खान-
कोरियोग्राफर फराह खान और उनके भाई साजिद खान का रिश्ता काफी खास है। दोनों के बीच अटूट प्यार है। दोनों की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं परंतु दोनों ने हमेशा ही एक-दूसरे का साथ हमेशा दिया है। फराह खान और साजिद खान हमेशा ही साथ में देखे जाते हैं। रक्षाबंधन का त्यौहार दोनों काफी शानदार अंदाज में मनाते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन भाई-बहन के रिश्तों के बीच गहरा प्यार देखा जाता है, हमेशा ही अपने भाई-बहनों के लिए ये सेलेब्स खड़े रहते हैं और हर काम में सपोर्ट करते हैं। दोनों के खास रिश्ते को फैंस काफी पसंद करते हैं। रक्षाबंधन का त्यौहार इन सबके लिए काफी खास होता है।


Click it and Unblock the Notifications