रक्षाबंधन 2021: बॉलीवुड की सबसे HOT बहनों की जोड़ी, कैटरीना कैफ- इसाबेल की कातिलाना तस्वीरें
बॉलीवुड में राखी की बात की जाए तो कई भाई-बहन की जोड़ी लोकप्रिय है। लेकिन कई एक्ट्रेसेस भी ऐसी रही हैं जिन्होंने साथ मिलकर अपने ग्लैमर और फिल्मों से जादू चलाया है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के बाद अगर किसी सिस्टर जोड़ी को बीते कुछ साल से लाइमलाइट मिली है तो वह कैटरीना कैफ और इसाबेल कैफ की जोड़ी रही है।

कोरोना लॅाकडाउन के दौरान से लेकर खास वेकेशन से लेकर। कैटरीना कैफ अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ कई बार दिखाई दीं। कैटरीना कैफ जहां सुपरस्टार हैं वहीं इसाबेल हिंदी सिनेमा में अभी भी अपनी जगह खोज रही हैं।हालांकि जब भी ग्लैमरस और बोल्डनेस की बात की जाए तो कैटरीना कैफ की तरह उनकी बहन इसाबेल भी बेहद हॅाट हैं।
दोनों एक साथ जब भी आती हैं अपनी खूबसूरती का जादू चलाती रहती हैं।कैटरीना कैफ की कुल 6 बहनें हैं। कैटरीना कैफ की छोटी बहन इजाबेल कैफ फैशन की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। इजाबेल अपनी बहन कैटरीना कैफ को भी हॅाटनेस के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं।

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ
मीडिया रिपोर्ट अनुसार सलमान खान ने भी कैटरीना कैफ की बहन को हिंदी सिनेमा में पैर जमाने के लिए मदद की।सलमान ने कैटरीना कैफ को जिस तरह बॅालीवुड का रास्ता दिखाया। ठीक ऐसा ही सहारा इसाबेल कैफ को दिया है। इसाबेल लंबे समय से मुंबई में हैं। यहां पर अपनी बहन कैटरीना कैफ के साथ रहती हैं।

इसाबेल कैफ और कैटरीना कैफ
कैमरे का सामना करना इसाबेल के लिए नया नहीं है। वह इससे पहले कई एड फिल्में भी कर चुकी हैं।इसाबेल कैफ की तरह कैटरीना कैफ भी काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं। फैशन दुनिया के लिए भी इसाबेल कैफ पहचाना नाम हैं।सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ वह इन कमिंग होम का टीवी ऐड कर चुकी हैं।

कैटरीना कैफ की बोल्ड फोटो
इसाबेल का नाम बॅालीवुड से भी जुड़ा हुआ है। हिंदी सिनेमा ने आने से पहले ही अपने एक वीडियो से बवाल मचा दिया था। जो कि एक सेक्स स्कैंडल से जुड़ा हुआ था। कैटरीना ने इसाबेल कैफ के इस वीडियो को लेकर कहा था कि वो वीडियो फेक था।

कैटरीना कैफ की बोल्ड फोटो
कैटरीना कैफ के बॅालीवुड में आने और खुद को जमाने के एक लंबे समय बाद इसाबेल कैफ ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की। इसाबेल कैफ ने एक्टिंग कोर्स भी किया है। साथ ही 14 साल की उम्र से वह मॅाडलिंग की शुरुआत कर चुकी हैं। हालांकि अभी तक अपनी बहन की तरह इसाबेल कैफ फेम नहीं पाई है।

इसाबेल कैफ और कैटरीना कैफ की फोटो
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अपनी बहन की तरह खूबसूरत हैं इसाबेल। दोनों का नाम हमेशा से ही हिंदी सिनेमा की स्टाइलिश और ग्लैमरस बहनों में किया जाता है। इसाबेल नेमॉडलिंग की दुनिया में तो वहीं कैटरीना कैफ ने पर्दे पर खुद को स्थापित कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












