रक्षाबंधन 2021: जब ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को बांधी राखी, बॉलीवुड की सबसे यादगार तस्वीरें
बॉलीवुड में हर त्यौहार की धूम होती है। दिवाली हो या होली या फिर रक्षाबंधन, हर त्योहार बॉलीवुड सितारें खूब धूमधाम से मनाते हैं और फैंस के साथ अपनी खुशियों को बांटते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर आईए आपको बॉलीवुड की सबसे यादगार तस्वीरें दिखाते हैं। जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने किंग खान शाहरुख खान की कलाई पर राखी बांध अपना स्नेह लुटाया तो वहीं सलमान खान और अर्पिता खान की बेहद प्यारी राखी स्पेशल तस्वीरें।
इस तरह सैफ अली खान और करीना कपूर का परिवार भी खूब धूमधाम से रक्षाबंधन सेलिब्रेट करता है। सारा अली खान अपने छोटे भईया तैंमूर तो इब्राहिम से लेकर अपनी बुआ सोहा अली खान की बेटी इनाया को राखी बांधती है। इस बार करीना कपूर के नन्हे जेह को भी सारा अली खान राखी बाधेंगी, इस पल का फैंस को बेकरारी से इंतजार है।

बता दें रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार तो एक फिल्म भी लेकर आ रहे हैं। जिसका ऐलान उन्होंने पिछले साल किया था। ऑनस्क्रीन बहनों के साथ अक्षय कुमार रक्षाबंधन में नजर आएंगे जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।

ममता बनर्जी और शाहरुख खान भाई बहन
ये तस्वीर सबसे यादगार तस्वीरों में से एक है। जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की हथेली पर राखी बांधी। दोनों का ये स्पेशल मूवमेंट कोई मिस नहीं करना चाहेगा।

रक्षाबंधन मनाते रणबीर और रिद्धिमा
रिद्धिमा सहानी और रणबीर कपूर की ये थ्रोबैक राखी की तस्वीर है।

बहनों का रक्षाबंधन
कृति सेनन और तापसी पन्नू दोनों के ही एक एक बहन है। राखी के मौके पर बहनें एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हैं।

सारा का नन्हा भाई तैमूर- रक्षाबंधन की सबसे क्यूट फोटो
सैफ अली खान का पूरा परिवार राखी सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है। सैफ को उनकी बहन सोहा अली खान ने राखी बांधी तो सारा ने अपने नन्हे भाई तैमूर और इब्राहिम को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया था।

प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की राखी स्पेशल फोटो
रक्षाबंधन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भाई संग पहले ऐसी फोटो शेयर की थी। जिसमें भाई ने बहन को शगुन का लिफाफा दिया तो वहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन भी भाई अभिषेक बच्चन को राखी बांधते नजर आ रही हैं।

ऋतिक रोशन की बहन- राखी स्पेशल
ऋतिक की बहन सुनैना ने जब भाई की कलाई पर राखी बांधी तो भईया ने इस मूवमेंट को हमेशा के लिए कैद कर लिया।

सलमान खान और अर्पिता रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते
सलमान खान और अर्पिता खान भी हमेशा ही रक्षाबंधन कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।

कंगना रनौत और उनके भाई की रक्षाबंधन फोटो
कंगना रनौत ने भाई के साथ रक्षाबंधन के मौके पर ये तस्वीर शेयर की थी। दोनों की ये क्यूट तस्वीर परफेक्ट है।

विकी कौशल और वरुण धवन की तस्वीरें
इस तस्वीर मे विकी कौशल और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। दोनों की ये थ्रोबैक तस्वीर है।


Click it and Unblock the Notifications











