Raksha Bandhan 2024: बॉलीवुड के इन भाई-बहनों के बीच खड़ी हो गई नफरत की दीवार, मुंह तक देखना नहीं करते हैं पसंद

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती है और भाई बहन के लिए तोहफों की लाइन लगा देता है। ये भाई बहन का दिन बेहद ही खास होता है। कहा जाता है कि रक्षासूत्र बांधकर बहन भाई का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। बता दें आम से लेकर खास तक हर कोई इस दिन को मनाता है। फिल्म स्टार्स भी इस दिन को धूम धाम से मनाते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे भाई बहन हैं जो एक दूसरे पर जान न्योछावर करते हैं। जैसे अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर, सारा अली खान-इब्राहिम अली खान, रणबीर कपूर- रिद्धिमा सहानी, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन, लेकिन बता दें कि कई ऐसे स्टार्स भी हैं जो अपनी बहन से राखी क्या उन्हें देखना भी पसंद नहीं करते। चलिए जानते हैं कि उस बॉलीवुड स्टार की भाई बहन की जोड़ी को जो एक दूसरे से करने लगे हैं नफरत।
पूजा भट्ट-राहुल भट्ट
ऐसा माना जाता है कि पूजा भट्ट और राहुल भट्ट दोनों भाई बहन हैं, लेकिन दोनों का आपस में लंबे समय से बॉन्ड अच्छा नहीं है। किसी भी फंक्शन में दोनों को साथ में नहीं देखा गया। जहां तक की आलिया और शाहीन के साथ भी राहुल भट्ट ना के समान ही नजर आते हैं, लेकिन कहा जाता है कि अब दोनों के बीच सब ठीक है।अस्मित और अमीषा पटेल
अमीषा पटेल बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनका एक भाई अस्मित पटेल है, लेकिन कहा ऐसा जाता है कि अमीषा और अस्मित के बीच का बॉन्ड बहुत अच्छा नहीं है। दोनों के बीच एक बड़ा विवाद हुआ था जिसके बाद से दोनों की बातचीत बंद है।सोनाक्षी सिन्हा- लव सिन्हा
इन दिनों तो सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा के चर्चे सबसे ज्यादा हो रहे हैं। जी हां, कहा ऐसा भी जाता है कि सोनाक्षी और लव सिन्हा के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। नाराजगी की वजह से लव सिन्हा ने तो इकलौती बहन की शादी भी अटेंड नहीं की थी।ऋतिक रोशन-सुनैना
ऋतिक रोशन की एक ही बहन हैं जिसका नाम है सुनैना रोशन। कहा जाता है कि ऋतिक और सुनैना के बीच एक बड़ा झगड़ा हुआ था जिसके बाद से दोनों की बातचीत बंद है।

Click it and Unblock the Notifications















