Raksha Bandhan 2024- सगा भाई नहीं है, एक दूसरे को राखी बांधती हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं?

Raksha Bandhan 2024- रक्षाबंधन का पावन त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। भाई बहन के रिश्ते का प्रतीक ये त्योहार फिल्मी दुनिया के सितारे भी काफी धूम धूम से मनाते हैं। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा है।
सितारे राखी बंधवाने के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंड्स्ट्री में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिकना कोई सगा भाई नहीं है। जी हां, ये हसीनाएं अपनी बहनों के साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाती हैं। आज उन्ही हसीनाओं को लेकर बात करने वाले हैं जिनका कोई सगा भाई नहीं है।
करीना- करिश्मा कपूर
बॉलीवुड में करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ने बड़ा नाम कमाया है। हालांकि इनका कोई सगा भाई नहीं है। लेकिन दोनों अक्सर साथ में मस्ती करती हैं और समय बिताती हुईं आपको मिल जाएंगी।
शमिता शेट्टी- शिल्पा शेट्टी
शमिता और शिल्पा का भी कोई सगा भाई नहीं है। ये दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर ये दोनों बहनें एक दूसरे को राखी बांधकर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। शिल्पा शेट्टी और शमिता को कभी भाई की कमी नहीं खली है।
खुशी- जान्हवी कपूर
श्रीदेवी की बेटियां खुशी कपूर और जान्हवी कपूर का कोई सगा भाई नहीं है। ये दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कती हैं। हमेशा साथ दिखने वाली इन दोनों बहनों के बीच काफी प्यार है। हालांकि वो अर्जुन कपूर के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं जो कि उनके स्टेप ब्रदर हैं।
आलिया - शाहीन भट्ट
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट का भी कोई भाई नहीं है। दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर भी दिखते रहते हैँ। कहा जाता है कि एक साथ दोनों रक्षाबंधन का त्योहार मनाती हैं।
कृति- नुपूर सैनन
कृति सैनन और उनकी बहन नुपूर सैनन को भला कौन नहीं जानता। इनका भी कोई भाई नहीं है। ये दोनों रक्षाबंधन के मौके पर एक दूसरे को राखी बांधकर त्योहार मनाती


Click it and Unblock the Notifications











