Raksha Bandhan 2024: इन बॉलीवुड सितारों के भाई-बहनों को लाइमलाइट का नहीं मोह, कैमरे पर नहीं आते नजर

Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन को समर्पित है। लेकिन यह त्यौहार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ में मनाते हैं। कुछ तो ऐसे सितारे भी है जो आपस में भाई बहन का रिश्ता निभाते हैं। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिनके भाई बहन लाइमलाइट से हमेशा दूरी बनाए रखते हैं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और मिस वर्ल्ड का खिताब भी वह अपने नाम कर चुकी है। उनके बड़े भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर रह चुके हैं। आदित्य ने 2009 में मिस इंडिया प्रेजेंट में फर्स्ट रनर अप रह चुकी श्रीमा राय के साथ में शादी की थी। आदित्य राय का पूरा परिवार लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उनकी बड़ी बहन शहनाज लालारुख हमेशा ही लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती है। दरअसल उनकी बहन माता-पिता के देहांत के बाद में डिप्रेशन में चली गई थी और एक भाई होने के तौर पर शाहरुख खान ने उनके लिए सब कुछ किया जिसकी उनकी बहन को जरूरत थी। हालांकि शहनाज को कैमरे के सामने आना अच्छा नहीं लगता है और वह काफी सिंपल अंदाज में रहती हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद कम समय में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनकी असली बहन का नाम रितिका भावनानी है और वह लाइमलाइट से हमेशा दूरी बनाए रखती हैं। कई बार रितिका को रणवीर सिंह और भाभी दीपिका के साथ में देखा जा चुका है। इसी के अलावा रणवीर सिंह तो अपनी मां को बड़ी मां और बहन को छोटी मां भी कहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल की जगह हासिल की है। लेकिन उनसे 7 साल छोटे सिद्धार्थ चोपड़ा फिल्मों से हटकर अब हॉस्पिटल इंडस्ट्री में अपना कैरियर बना रहे हैं। वह प्रियंका के साथ में उनके प्रोडक्शन में भी मदद करते हैं और और वह 2019 में इशिता के साथ में शादी करने वाले थे। लेकिन आखिरी मौके पर यह शादी टूट गई और अब वह सिंगल है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड की अभी के समय पर एक मशहूर अभिनेत्री है और उनके भाई कर्णेश शर्मा भले ही फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी ताल्लुक नहीं रखते लेकिन फिल्मों में उनकी रुचि है। अनुष्का ने अपने भाई के साथ मिलकर फिल्म कंपनी क्लीन स्लेट बनाई और इसकी पहली फिल्म NH10 भी बनी थी। एक्ट्रेस के भाई अंदर-19 रणजी क्रिकेट भी खेल चुके हैं और पहले वह मर्चेंट नेवी में भी काम किया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X