शाहरुख खान की फिल्म के लिए बुर्के के अंदर बिकिनी पहने ऑडिशन देने पहुंची थी ये हसीना, कैमरा ऑन होते ही..

Rakhi Sawant Bikini Under Burkha: शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' को कमर्शियली तौर पर काफी ज्यादा सक्सेस हासिल हुई थी। इस फिल्म में सुष्मिता सेन भी उनके साथ में लीड किरदार में नजर आई थी। लेकिन आपको बता दें की फिल्ममेकर फराह खान ने इस फिल्म को लेकर एक किस्सा सुनाया था। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा के साथ में बातचीत के दौरान उन्होंने राखी सावंत की एंट्री और ऑडिशन को लेकर बात की थी।
फराह खान ने बताया था कि "मैं हूं ना फिल्म के लिए सभी का अनुभव काफी अच्छा रहा था। लेकिन राखी सावंत शूटिंग शुरू होने के 2 दिन बाद आई और पहले एक और लड़की थी। हम सभी लोग प्लान करके गए हुए थे। लेकिन फिर उस लड़की की मम्मी ने कहा कि इसको बड़े होटल में रखो जहां पर शाहरुख खान रह रहे हैं। लड़की के शूटिंग शुरू होने से पहले ही नखरे शुरू हो चुके थे।"
फराह खान आगे बताती है कि "फिर मैंने मुंबई फोन किया और सवाल किया की लास्ट किसका ऑडिशन लिया गया था। वह राखी सावंत थी और वह ऑडिशन के लिए बुर्का पहन कर आई थी। मेरे असिस्टेंट ने मुझे वीडियो दिखाया और इसमे वह राखी को बोल रहा है कि मैं यह बहुत हॉट लड़की का रोल है।"
फिल्ममेकर फराह खान ने आगे कहा कि "राखी ने कहा कि आप सिर्फ कैमरा शुरू करो और फिर उसने जो बुर्का निकाला तो पूरा कैमरा हिलने लग गया था। दरअसल वह बुर्के के अंदर बिकिनी पहन कर आई हुई थी। तब मुकेश छाबड़ा ने कहा कि अच्छा यह तो पूरा प्लान था।
फिर फराह खान ने इस बात का खुलासा किया कि "उन्होंने राखी को इस फिल्म के लिए इसीलिए साइन नहीं किया था क्योंकि उसके ऑरेंज बाल थे। लेकिन फिर वह दार्जिलिंग आई तो सब लोग टेंशन में थे कि उसको कैसे कर किया जाएगा। उसे स्वेटर दिया गया और वह शो ऑफ करना चाहती थी। लेकिन राखी के साथ काम करना मजेदार रहा और उसकी एक रिक्वेस्ट थी कि वह गाने में शाहरुख के साथ या पीछे खड़ी रहना चाहती थी।"


Click it and Unblock the Notifications



