50 रुपए में बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने मुकेश अंबानी के घर किया है काम, आज बन गई है इंडस्ट्री की क्वीन

मुकेश अंबानी आज के समय में एशिया की सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार है। बता दे कि उनका पूरा परिवार एक लग्जरी लाइफ जीता है और अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन आज हम आपको एक बॉलीवुड की हसीना के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक समय पर मुकेश अंबानी के यहां पर कैटरिंग का काम किया करती थी।
मुकेश अंबानी के घर पर किया काम
इसी के अलावा आपको बता दें कि जब मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की शादी हुई तो बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी। इसी दौरान एक और अभिनेत्री इस शादी में आई। लेकिन बतौर मेहमान नहीं बल्कि उन्हें खाना सर्वे करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन आज के समय पर वह लड़की बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन बन चुकी है।
राखी सावंत बन चुकी है करोड़ों की मालकिन
जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की। आज के समय में वह एक लग्जरी लाइफ जी रही है और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई है। उन्होंने मुकेश अंबानी के यहां पर काम किया और इस बात का खुलासा खुद राखी सावंत ने किया।
राखी सावंत का करियर
राखी सावंत के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने कई सारे रियलिटी शोज में भी काम किया है। हालांकि फिल्मों में वह कई सारे आइटम सॉन्ग करते हुए भी नजर आई। लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैन्स का एंटरटेनमेंट करती रहती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications