फ़िल्म या सीरियल नहीं बल्कि ये है Rakhi Sawant का इनकम सोर्स, करोड़ों की संपत्ति कर ली है इकठ्ठी

Rakhi Sawant Income Source And Net Worth: राखी सावंत को बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और आपको बता दे कि हमेशा से ही वह अपने लुक्स की वजह से चर्चा बटोरती आई है। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि महज 11 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। तब उन्हें पहली सैलरी ₹50 मिलती थी।
हालांकि राखी सावंत ने इसके बावजूद भी सपना देखना नहीं छोड़ा। कई सालों तक संघर्ष करने के बाद में उनका फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में एक किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म से उनका काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा था और आपको बता दें कि इसके बावजूद भी यह फिल्म एक्ट्रेस के करियर को सफल नहीं बना पाई।
इसी के चलते राखी सावंत ने डांस इंडस्ट्री में अपने करियर को बनाने का फैसला ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में काफी सारे सुपरहिट आइटम सॉन्ग दिए हैं। जो कि ब्लॉकबस्टर भी साबित हुए हैं। एक वक्त था जब उनको बॉलीवुड की टॉप आइटम गर्ल भी कहा जाता था और हर कोई उनके लटके-झटकों का दीवाना हुआ करता था।
हालांकि काफी लंबे समय से राखी सावंत को किसी भी आइटम सॉन्ग में नहीं देखा गया है। नहीं उनको किसी फिल्म या फिर सीरियल में देखा जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी वह काफी लग्जरियस लाइफ जीती है। दरअसल वह फिल्मों के साथ-साथ ऐड शूट, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेती है।
लेकिन अगर हम राखी सावंत के नेटवर्थ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपने दम पर 37 करोड़ की संपत्ति बना ली है। इसी के अलावा मुंबई और दुबई में भी उनके आलीशान घर है। साथ ही उनके पास में कई सारी लग्जरी गाड़ियां भी है।


Click it and Unblock the Notifications