कई अफेयर्स के बाद टूटी 2 शादियां, फिर भी नसीब नहीं हुआ प्यार, 44 साल की उम्र में ऐसे काट रहीं अपनी जिंदगी

Rakhi Sawant: वैसे तो अक्सर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीर खूब इंटरनेट पर वायरल होती है। लेकिन आज हम आपको जिस तस्वीर को दिखा रहे हैं वह सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन कही जाती है। इस क्यूट और गोलू-मोलू बच्ची ने 44 साल की उम्र में भी हर किसी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। इन्होंने पहली शादी रचाई और कई महीनो तक अपने पति का नाम छुपाए रखा। लेकिन फिर तलाक हुआ और एक बार फिर से उन्हें प्यार हो गया। लेकिन दूसरी शादी भी उनकी टिक नहीं पाई।
अगर अभी भी आप इतने हिंट के बाद इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह एक्ट्रेस सलमान खान को भाईजान भी बुलाती है। यहां तक कि ये हसीना अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यह और कोई नहीं बल्कि इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कहीं जाने वाली राखी सावंत है।
राखी सावंत का असली नाम
राखी सावंत आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्सर वह अपने फनी लुक और बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। वैसे राखी का असली नाम नीरू भेदा है। लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो उन्होंने अपना नाम बदल दिया था। राखी सावंत को बचपन में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
10 साल की उम्र में ही काम करना किया शुरू
एक वक्त था जब राखी सावंत मुंबई के एक छोटे से चॉल में रहा करती थी। घर में आर्थिक समस्या के कारण उन्होंने 10 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। उनके घर में काफी पाबंदियां लगाई गई थी और इसी के चलते उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग करियर बनाने की ठान ली। इसके बाद 'मोहब्बत है मिर्ची' में उन्होंने डांस किया। साल 2003 में आए इस गाने से राखी सावंत काफी पॉप्युलर हो गई थी। हालांकि वह कई विवादों में भी रही।
विवादों में घिरी रहीं राखी सावंत
वैसे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों के चलते वह कई बार मुसीबत में पड़ चुकी हैं। मीका सिंह के किस को लेकर भी वह विवाद में आ गई। अभिषेक अवस्थी को थप्पड़, सनी लियोन को लेकर दिया बयान, शर्लिन चोपड़ा संग कैट फाइट, कॉस्मेटिक सर्जरी, उनके पहले पति रितेश राज को लेकर विवाद और फिर आखिरकार उनके दूसरे पति आदिल खान दुर्रानी के साथ में विवाद को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में रही।
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ
राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। वह अपने दूसरे पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर विवादों में रही। पहले अचानक से उन्होंने आदिल खान के साथ में शादी का ऐलान किया और बाद में उन्हें पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद आदिल जेल भी गए। लेकिन जब आदिल खान दुर्रानी जेल से बाहर आए तो दोनों ने जमकर एक दूसरे पर बयान बाजी की।
राखी सावंत की नेटवर्थ
मीडिया खबरों के अनुसार, राखी सावंत तकरीबन 37 करोड रुपए की मालकिन है। वह कई सारे रियलिटी शोज, इवेंट और सोशल मीडिया से कमाई किया करती है। इसी के अलावा बताया तो यह भी जाता है कि राखी सावंत के पास में मुंबई में अपना घर है। वह मुंबई के अंधेरी और और जुहू में दो फ्लैट्स की मालकिन भी है।


Click it and Unblock the Notifications