#Pics- राखी सावंत की सबसे अनोखी पूजा..हर स्टाइल है हट के!
कोई भी आम दिन हो या खास राखी सावंत के नाम की चर्चा ना हो ये तो हो ही नहीं सकता। वो कुछ भी करती हैं उनका अलग स्टाइल होता है तो जाहिर है गणेश चतुर्थी भी राखी सावंत कुछ हटके और अलग स्टाइल में ही करेंगी। उन्होंने ऐसा किया भी।
[#Flashback- सलमान की पूजा तो शिल्पा का डांस..साल का सबसे स्पेशल दिन!]
राखी सावंत पिछले साल भी गणेश चतुर्थी काफी धूमधाम से मनाई थीं और इस साल भी। उन्होंने अपनी फिल्म जूली के लिए भी प्रार्थना की। इस साल भी राखी सावंत काफी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं।

राखी सावंत हर साल की तरह इस साल भी गणपति को पूरे धूमधाम से घर लेकर आईं और एक कहानी जूली की के लिए विशेष प्रार्थना भी की। राखी सावंत एक कहानी जूली की में लीड रोल में हैं।
राखी सावंत गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरा इंज्वॉय करते दिखीं। ढोल बजाते, नाचते और इंज्वॉय करते वो हर साल ही नजर आती हैं।हालांकि राखी सावंत का मूड भले इस बार बिल्कुल भी ठीक नहीं था।
राखी दरअसल सेंसर बोर्ड पर बरसी हुई हैं कि क्योंकि उनकी फिल्म एक कहानी जूली की को U/A सर्टिफिकेट दिया गया था जिसे बदलकर A सर्टिफिकेट दिया गया और इससे राखी इतनी नाराज हुई कि वो सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को घर जाकर चेयरमैन की पोस्ट से उतारने की धमकी दे दी।
उनका कहना है कि पैसे लेकर छोटे प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इस बार सनी लियोन को भी नहीं बख्सा। हल्के शब्दों में उन्होंने कहा कि मैं कोई विदेश से नहीं आई हूं ना ही कोई पोर्न स्टार हू। एक कहानी लीला को इतने बोल्ड और इंटिमेट सीन के बाद भी U/A सर्टिफिकेट दिया गया जबकि एक कहानी जूली की में कपड़े तक छोटे नहीं है और A सर्टिफिकेट दिया गया।
हालांकि राखी सावंत का गुस्सा कितना जायज है ये तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा लेकिन इतना जरूर है कि हम भी यही चाहेंगे कि गणपति उनक हर मनोकामना पूरी करें।


Click it and Unblock the Notifications






