बॉलीवु़ड में एंट्री पाने के लिए इस हसीना ने 16 साल की उम्र में करवाई ब्रेस्ट सर्जरी, अब पहचान पाना है मुश्किल

बॉलीवुड में कई ऐसी हसीना हैं जो अपने लुक्स और भी खूबसूरत बनाने के लिए कई सर्जरी करवाती हैं। जाह्नवी कपूर, समीरा रेड्डी. कटरीना कैफ, कृति सेनन जैसी कई हसीना हैं जिन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी, लेकिन वहीं एक ऐसी भी हसीना हैं जिन्होंने बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए 16 साल की कच्ची उम्र में ही ब्रेस्ट सर्जरी करवा ली थी। एक्ट्रेस ने इस दर्द को साझा करते हुए बताया था कि वह पल कैसा था।
आपको बता दें कि यह हसीना कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। आज राखी को कौन नहीं जानता, लेकिन एक समय था जब राखी सावंत बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए दिन से लेकर रात तक मेहनत करती थीं, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं मिलता था, लेकिन उसके बाद राखी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसके बाद से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई।
दरअसल राखी को किसी ने सलाद ही थी कि बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए अच्छे फिगर की जरूरत होती है। जिसके बाद राखी सावंत ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने का सोचा था। राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी के कुछ एक्सपीरियंस काफी डरावने होते हैं। राखी ने कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में बात की। राखी ने कहा था कि उस समय कॉस्मेटिक सर्जरी काफी ट्रेंड में था।
उस समय मिस यूनिवर्स से लेकर मिस इंडिया तक सभी ब्रेस्ट सर्जरी करवा रहे थे। मैंने भी फिर बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी। वह काफी डरावना था। उस समय मैं सिर्फ 15-16 साल की थी। मैं उस समय बच्ची थी, लेकिन बस मैं किसी भी तरह बॉलीवुड में एंट्री पाना चाहती थी। मैं ऑपरेशन थिएटर में जाकर लेट गई और कूल से हॉट बन गई थी। इसी के साथ ही राखी ने यह भी बताया था कि स्ट्रगल काफी रहा था। वह अंबानी परिवार की पार्टी में वेट्रेस के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications