बॉलीवुड की सबसे खतरनाक एक्ट्रेस, सलमान से लेकर शाहरुख तक किसी को नहीं छोड़ा, Shocking बयान
इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट जोरों पर चल रहा है। आए दिनों चौकाने वाले नामों के साथ-साथ हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। इंडस्ट्री में इस मूमेंट की शुरुआत करने वाली हैं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता.. उन्होंने नाना पाटेकर पर हॉर्न ओके के एक आइटम सॉन्ग के दौरान हैरासमेंट के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें न सिर्फ मीडिया से बल्कि इंडस्ट्री से भी काफी सपोर्ट मिला लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने मीडिया के सामने तनुश्री को बिना किसी सबूत के ड्रग एडिक्ट कह डाला। जिसके बाद मामला बिगड़ गया और इस एक्ट्रेस को मुंह की खानी पड़ी।
[4Years: Khan की पहली 200 करोड़ी फिल्म, बुरी तरह पिटी, फिर भी कर दिया कमाल]
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस राखी सावंत की.. तनुश्री दत्ता का मामला तूल पकड़ने के बाद राखी सावंत मीडिया के सामने आई थीं। राखी ने हॉर्न ओके के आइटम सॉन्ग में तनुश्री को रिप्लेस किया था। उन्होंने बताया कि 'जब मैं गाने के सेट पर पहुंची तो मैंने पाया कि तनुश्री ने खुद को वैनिटी में बंद कर लिया था। बहुत खोज-बीन करने के बाद पता चला कि वो तो ड्रग्स लेकर बेहोश पड़ी हुई थीं।' इसके अलावा राखी ने तनुश्री को झूठा कहते हुए बताया कि वो 10 साल विदेश में रहकर आई है और अब कुछ भी कह रही है। राखी ने सवाल भी किए कि इतने साल तक वो कहां थी।

राखी के इस बयान से तंग आकर तनुश्री ने राखी सावंत पर 10 करोड़ की मानहानि का दावा ठोंका है। वहीं ये पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत ने अपने ऊल-जलूल बयानों से बवाल मचाया है। यहां तक की उन्होंने सलमान खान को भी नहीं छोड़ा है। इससे पहले भी वे ऐसे ही कई कारनामों की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें राखी सावंत से जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प किस्से-


Click it and Unblock the Notifications