दो शादियां होने के बावजूद नहीं मिला प्यार, आज गुमनामी की जिंदगी जी रहीं हैं ये हसीना

Rakhee, gulzar sahab

Rakhee Struggling Life: अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादीशुदा जिंदगी काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची रही। दरअसल हम बात कर रहे हैं राखी की। बता दें कि उन्होंने घर वालों के दबाव में आकर बहुत कम उम्र में शादी की। उन्होंने पत्रकार और फिल्म डायरेक्टर रह चुके अजय बिस्वास के साथ शादी रचाई।

लेकिन आपको बता दें कि राखी की जिंदगी उन्हें कहीं और लेकर जा रही थी। खबरों के अनुसार उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। उनके पति अजय की उम्र भी उनसे काफी ज्यादा थी। हालांकि उनका रिश्ता आगे बढ़ता है उससे पहले ही दोनों का तलाक हो गया। अजय से तलाक लेने के बाद राखी अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई पहुंची।

राखी ने खूब मेहनत की और थोड़े से स्ट्रगल के बाद उन्हें एक के बाद कई सारी बेहतरीन फिल्में मिलने लगी। उन्होंने अपने करियर में शशि कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन के साथ में भी काम किया है। एक बार फिर से राखी ने साल 1973 में गुलजार के साथ शादी रचाई। इसके बाद दोनों की बेटी मेघना का जन्म हुआ। जो कि आज के समय में एक मशहूर फिल्म मेकर है।

लेकिन राखी की यह शादी भी कुछ वक्त के बाद टूट गई। दरअसल गुलजार नहीं चाहते थे कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम करें। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। बात ज्यादा बढ़ाने के चलते राखी ने गुलजार का घर छोड़ दिया। इसके बाद वह पनवेल स्थित एक फार्म हाउस में जाकर रहने लगी। खबरों के अनुसार आज भी वह वही रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rakhee gulzar sahab
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X