..................... Rakhee condition worsened after left film industry fans blamed her husband Gulzar - Hindi Filmibeat

70 के दशक की इस टॉप हसीना बुरी हुई हालत, इंडस्ट्री छोड़ जी रहीं ऐसी लाइफ, लोगों ने पति को ठहराया दोषी

Rakhee Gulzar Transformation

Rakhee Gulzar Transformation: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी दिग्गज अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने काफी अच्छा खासा काम किया और लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें आज के वक्त में पहचानना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है और एक वक्त हुआ करता था जब उनकी खूबसूरती के हर तरफ चर्चा हुआ करते थे। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं मशहूर अभिनेत्री राखी की।

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर राखी की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इसमें वह गाय को चारा खिलाते हुए नजर आई। इस तस्वीर में उनका हेयर स्टाइल बिल्कुल आदमियों जैसा दिखाई दे रहा है और उन्होंने ब्राउन कुर्ता पहन रखा है। अभी से 4 साल पहले भी उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। उसमें भी उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल था और वह अपने पति गुलजार के साथ होली खेलते नजर आई थी।

लेकिन राखी की वायरल हो रही तस्वीरों पर फैंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ करते नजर आए। कुछ लोगों ने तो उनकी इस हालात का जिम्मेदार उनके पति गुलजार को बताया। ऐसा इसीलिए क्योंकि गुलजार को शादी के बाद उनका फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था। खान के पति के मना करने के बावजूद भी एक्ट्रेस ने काम करना बंद नहीं किया और दोनों के बीच झगड़े होते रहे। लेकिन फिर राखी ने गुलजार से अलग होना सही समझा।

हालांकि आपको बता दें कि राखी ने इतने साल अलग रहने के बावजूद भी गुलजार से तलाक नहीं लिया। पिछले कई साल से दोनों हर त्यौहार साथ में बना रहे हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम मेघना गुलजार है। मेघा एक मशहूर फिल्ममेकर है।राखी ने साल 2003 में बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया था और आखिरी बार उन्हें 'दिल का रिश्ता' फिल्म में देखा गया था। साल 2024 में 'अमर बॉस' नाम की एक बंगाली फिल्म में उन्हें देखा जाएगा।

Read more about: rakhee gulzar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X