..................... Rakhee and Gulzar marriage took place on one condition, their relationship broke due to a misunderstanding at the party. - Hindi Filmibeat

1 शर्त पर हुई इन सितारों की शादी, पार्टी में अभिनेत्री की एक गलतफहमी ने तोड़ा रिश्ता

Rakhee, Gulzar

फिल्मी सितारों की जितनी जल्दी शादियां होती है उतनी ही जल्दी तलाक भी होते हैं। फैंसी जानने के लिए बेकरार रहते हैं कि आखिर उनके पसंदीदा सितारों की जिंदगी में चल क्या रहा है। आज के वक्त में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी भी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक शर्त पर बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार गुलजार से शादी रचाई। यह रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन फिर अचानक से एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा देख लिया कि गुलजार का साथ छोड़ दिया और दोनों ने कभी भी तलाक नहीं लिया।

राखी की पहली शादी

दरअसल हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री राखी और मशहूर गीतकार गुलजार की। उन्होंने एक शर्त पर शादी की और एक बात को लेकर दोनों का तलाक हो गया। दरअसल 15 साल की उम्र में राखी ने बांग्ला डेब्यू किया और अजय विश्वास ने उनका पहला ब्रेक दिया। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी रचाई। लेकिन कुछ वक्त के बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और राखी वापस मुंबई आ गई। यहां आकर उनकी मुलाकात गुलजार से हुई और दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने फिर शादी भी की।

इस शर्त पर हुई गुलजार और राखी की शादी

गुलजार को राखी से बेइंतेहा प्यार हो गया था और उन्होंने शादी करने के लिए राखी के सामने एक शर्त रखी। उन्होंने शर्त रखी कि वह उनसे तभी शादी करेंगे जब वह फिल्मों में काम करना छोड़ देगी। राखी ने भी उनके बात मान ली और उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह भले ही गुलजारों ने दूसरे डायरेक्टर की फिल्मों में कामना करने दे। लेकिन वह अपनी फिल्मों में उन्हें मौका जरूर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लगातार गुलजार फिल्म बनाते रहे और उन्होंने किसी भी फिल्म में राखी को मौका नहीं दिया।

एक गलतफहमी के चलते टूटा रिश्ता

जिसके चलते राखी ने शादी के कुछ वक्त बाद इस शर्त को तोड़ दिया और फिल्मों में काम करना शुरू किया। गुलजार और राखी के बीच झगड़े होते थे और बाद में एक ऐसी घटना हुई जिस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है। दरअसल एक पार्टी के दौरान संजीव कुमार ने काफी शराब पी ली थी और अभिनेत्री सुचित्रा सेन उन्हें नशे में देखकर अपने कमरे में जाने लगी। तो संजीव कुमार ने उनका हाथ पकड़ लिया और सुचित्रा को यह पसंद नहीं आया। सुचित्रा को ऐसे देखकर गुलजार उनकी मदद करने पहुंचे और उनका हाथ छुड़वाकर उन्हें कमरे में छोड़ने गए।

बेटी की वजह से नहीं लिया था तलाक

जैसे ही गुलजार ने सुचित्रा सेन को उनके कमरे में छोड़ा और वहां से दरवाजे से बाहर निकल रहे थे तभी उन्हें राखी ने देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच में गलतफहमियों का सिलसिला शुरू हो गया और यह रिश्ता आगे कभी भी जुड़ नहीं पाया। हालांकि यह भी बताया जाता है कि दोनों ने कभी भी तलाक नहीं लिया और इसके पीछे का कारण उनकी बेटी मेघा थी। 76 साल की राखी और 89 साल के गुलजार ने सभी पिछली बातों को भुला दिया है और अब एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध में रहते हैं।

Read more about: rakhee gulzar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X