48 सालों से ब्लॉकबस्टर स्टार, बॉलीवुड की Best फिल्ममेकर, अब 2019 में होगा बड़ा Dhamaka
बॉलीवुड में यूं तो सुपरस्टार कई हैं लेकिन आज हम एक ऐसे स्टार के बारे में बात करेंगे जो स्टार्स को सुपरस्टार बनाते हैं। उन्होंने न सिर्फ पर्दे के पीछे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनकर काम किया है बल्कि उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और कई हिट फिल्में दी हैं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में डायरेक्टर कीं और यहां भी ब्लॉकबस्टर साबित हुए। उन्होंने अपने सुपरस्टार बेटे के साथ मिलकर बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल साइ-फाइ फिल्मों की सीरीज बनाई है। वहीं अब वे 2019 में एक बार फिर से धमाका करने वाले हैं।
[लगातार 4 Flop फिल्म, अचानक मिली सुपरहिट फिल्म, अब 2019 में बाहुबली Dhamaka]
हम बात कर रहे हैं जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और एक्टर राकेश रोशन की। आज राकेश अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी क्या-खास बात है जो उन्हें बॉलीवुड का ब्लॉकबस्टर स्टार बनाती है। यूं तो राकेश ज्यादा मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करते लेकिन उनकी फिल्में उन्हें जबरदस्त लाइमलाइट में ला देती है। उन्होंने 1970 में आई फिल्म घर घर की कहानी से बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने करिय की शुरूआत की थी।

राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन को अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म से एंट्री दिलाई थी। जिसके बाद ऋतिक कहां तक पहुंचे ये बात सभी जानते हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें राकेश रोशन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें और जानें उनकी शानदार फिल्मों के बारे में जिनसे राकेश रोशन बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जुड़े बन गए बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर स्टार-


Click it and Unblock the Notifications