क्या थी वो कसम? जिसकी वजह से हमेशा के लिए राकेश रोशन ने मुंडवा दिया सिर

Rakesh Roshan

राकेश रोशन एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी बेहतरीन काम कर चुके हैं। दोनों ही फील्ड में राकेश रोशन ने काफी शोहरत प्राप्त की। इतना ही नहीं घर-घर की कहानी और कामचोर के साथ-साथ झूठा कहीं का जैसी फिल्मों को राकेश रोशन ने एक असली मुकाम दिलाया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि राकेश रोशन ने अपना सिर हमेशा के लिए क्यों मुंडवा दिया था? तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताने वाले हैं।

डायरेक्शन के साथ-साथ एक्टिंग में भी राकेश रोशन है माहिर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राकेश रोशन ने बतौर एक्टर घर-घर की कहानी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद में उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया और धीरे से डायरेक्शन की तरफ रुख कर लिया। इसके बाद में बताओ डायरेक्ट उन्होंने पहली फिल्म खुदगर्ज बनाई। इसके बाद में कामचोर फिल्म हिट चली गई थी। साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म जाग उठा इंसान उन्हें तगड़ा झटका दे गई थी और यह फ्लॉप हो गई थी।

K अक्षर से है राकेश रोशन का खास नाता

कुछ मीडिया खबरों की माने तो आपको बता दें कि इस फ्लॉप फिल्म के बाद में एक फैन ने उनको अपनी फिल्मों के नाम की शुरुआत K से करने के लिए कहा। रोशन ने ऐसा ही किया और उनकी सारी फिल्में हिट जाने लगी। जोकि एक चमत्कार जैसा है। उनकी जो भी फिल्म इस अक्षर से शुरू हुई है वह हमेशा हिट गई है।

राकेश रोशन और अमिताभ बच्चन ने कभी नहीं किया साथ में काम

इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने लंबे चौड़े करियर में राकेश रोशन ने कभी भी बिग बी के साथ में काम नहीं किया है। इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा राकेश रोशन ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया। उन्होंने बताया कि किंग अंकल फिल्म में अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे। उन्हीं के लिए इस फिल्म को तैयार किया गया था। लेकिन कुछ निजी समस्याओं के चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कभी भी बाद में साथ में दोबारा काम करने का मौका नहीं मिला।

एक मन्नत के लिए डायरेक्टर ने मुंडवा दिया था सिर

राकेश रोशन की शुरुआती फिल्मों में देखने को मिलेगा कि उनके सिर पर बहुत ही घने बाल थे।लेकिन आपको बता दें कि जैसे ही वह डायरेक्टर बने उसके कुछ वक्त के बाद में उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था। कुछ खबरों के अनुसार डायरेक्शन में रुख करने के दौरान राकेश रोशन ने मन्नत मांग ली थी। इसके बाद में उनकी फिल्म को अच्छा खास रिस्पांस मिला। जिसके चलते राकेश रोशन ने तिरुपति जाकर अपना सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कसम खाई कि कभी भी वह सिर पर बाल नहीं रखेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: rakesh roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X