Satish Kaushik Death : ऐन मौके पर इन सेलिब्रिटिज का दिल भी दे चुका है धोखा

पिछले कुछ सालों में अगर गौर किया जाए तो दिल की बीमारी की वजह से बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी को हमने खो दिया है। होली के अगले दिन हार्ट अटैक आने की वजह से ही दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक ने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली। इससे पहले भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलिब्रिटी ऐसे रहे हैं जिनकी मौत की वजह उनका दिल ही बनी है। हालांकि इनमें से कई स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क थे और लगातार जिम व एक्सर्साइज किया करते थे। इसके बावजूद ऐन मौके पर इनके दिल ने धोखा दे दिया और सेलिब्रिटिज की मौत की वजह हार्ट अटैक बन गयी। आइए आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिनका दिल ही उनकी मौत की वजह बन गया।

राजू श्रीवास्तव :
साल 2022 में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हार्ट अटैक की वजह से हो गयी थी। जिस समय राजू को दिल का दौरा पड़ा तब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। करीब 40 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार राजू श्रीवास्तव ने हार मान ली।

केके :
अपने फैंस के बीच केके के नाम से ही मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मौत एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हो गयी। कोलकाता में एक कॉलेज की तरफ से आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान केके की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें जब होटल में उनके कमरे में लाया गया तो वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां वह मृत घोषित कर दिये गये। बताया गया कि कॉन्सर्ट के दौरान ही केके को दिल का दौरा पड़ा था।

रीमा लागू :
हिंदी फिल्मों में 'मां' का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली रीमा लागू की मौत की वजह हार्ट अटैक ही थी। उनकी मौत 18 मई 2017 को हो गयी थी। बताया गया था कि रात में करीब 1 बजे रीमा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अहले सुबह 3.15 बजे रीमा ने दम तोड़ दिया था।

सिद्धार्थ शुक्ला :
लोकप्रिय टीवी शो 'बालिका वधु' का हिस्सा रहे सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गयी थी। सिद्धार्थ ने साल 2021 में बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम किया था। सिद्धार्थ की मौत ने हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया था। बता दें, सिद्धार्थ भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहा करते थे।

पुनीत राजकुमार :
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन 2021 में हार्ट अटैक की वजह से हो गयी थी। उनकी मौत की खबर ने देश को हिलाकर रख दिया था। जिस समय पुनीत की मौत हुई उस वक्त वह महज 46 साल के थे।

राज कौशल :
फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की मौत की वजह हार्ट अटैक ही बनी। 2021 में हार्ट अटैक की वजह से ही राज कौशल की मौत हो गयी। राज कौशल को महज 50 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था। राज की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया था।


Click it and Unblock the Notifications