राजू श्रीवास्तव नेट वर्थ- कभी चलाते थे रिक्शा , पत्नी और बच्चों के लिए छोड़ गए करोड़ों की प्रॉपर्टी!
दिल्ली के एम्स में लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया । काफी लंबे समय से राजू श्रीवास्तव अस्पताल में एडमिट थे । लगभग 40 दिन से अधिक समय राजू श्रीवास्तव ने अस्पताल में निकाला । परिवार, दोस्त और फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे । आखिरकार दुआ का असर नहीं चला और राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया से अलविदा ले लिया ।

राजू का परिवार इस समय गहरे सदमे में है । राजू ने अपने करियर में सफलता तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है । यही वजह है कि वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं । 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव अपने पीछे एक छोटा परिवार छोड़कर गए हैं । हालांकि अभी उनके बच्चे कम उम्र के हैं, ऐसे में राजू की पत्नी पर पति के ना होने के बाद खुद के साथ बच्चों को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है ।

राजू की पत्नी और बच्चों को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद
राजू की बेटी का नाम अंतरा और बेटे का नाम आयुष्मान है । ऐसे बहुत कम मौके रहे हैं जब शायद ही राजू का परिवार कैमरे के सामने आया हो । राजू की पत्नी और बच्चों को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है । राजू ने हमेशा से ही काम और परिवार में संतुलन बनाकर रखा ।

रिक्शा चलाया करते थे
राजू जब मुंबई आए थे तो पेट भरने और खर्च करने के लिए रिक्शा चलाया करते थे । अपनी मेहनत के बलबूते पर राजू ने कई महंगी गाड़ियां रखी हुई हैं । राजू के पास इनोवा कार, बीएमडब्ल्यू जैसी लाखों की गाड़ियां हैं ।

राजू ने अपना आलीशान घर बना रखा
कानपुर में राजू ने अपना आलीशान घर बना रखा है। टीवी पर जहां राजू एक एपिसोड के लिए 2 से 3 लाख की फीस लेते थे, वहीं एक स्टेज शो के लिए राजू की फीस 4 से 5 लाख के करीब की रहती थी। राजू को जहां मौका मिलता वो वहां काम करते।

राजू श्रीवास्तव की कमाई 15 से 20 करोड़
उन्होंने कभी भी किसी भी काम के लिए ना नहीं बोला है । टीवी एड,विज्ञापन, फिल्म के जरिए भी नाम और शोहरत राजू ने पाई है । मीडिया रिपोर्ट अनुसार राजू श्रीवास्तव की कमाई 15 से 20 करोड़ के करीब की रही है ।हालांकि राजू का करियर टीवी पर काफी धीमा रहा है । राजू को टीवी पर पहचान इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 1 से मिली थी, इसके अलावा राजू ने देश-विदेश में कई सारे स्टेज शो किए हैं । उनके लिए टीवी शो शक्तिमान भी लोकप्रियता लेकर आया था ।


Click it and Unblock the Notifications











