Rajpal Yadav Success Story: एक्टर बनने से पहले दर्जी थे राजपाल यादव, ऐसे बने देश के सबसे बड़े कॉमेडियन

Rajpal Yadav Success Story: राजपाल यादव की कहानी काफी कम लोग जानते हैं। आज सिर्फ 9 करोड़ के चेक बाउंस को लेकर चर्चा है और वो जेल में हैं। एक्टर राजपाल यादव को तो सभी जानते हैं लेकिन एक गांव से निकलकर काफी मुसीबतें झेलकर राजपाल यादव कैसे इतने बड़े एक्टर बने ये कहानी आपको इंप्रेस कर देगी।

Rajpal Yadav

बता दें कि वो शुरु से इतने संपन्न नहीं थे बल्कि काफी संघर्ष करके यहां तक पहुंचे है। कम लोग ही जानते हैं कि पढ़ाई लिखाई के लिए उन्होने कितना संघर्ष किया है और कंपनी तक में काम किया है। आज राजपाल यादव को लेकर कुछ अनकहे सच आपके सामने आने वाले हैं।

दर्जी का काम करते थे राजपाल यादव

राजपाल यादव की पढ़ाई को लेकर कहा जाता है कि उनको साइकिल से कई किलोमीटर रोज जाना पड़ता था। रिपोर्ट्स की मानें तो 40 किलोमीटर के आसपास वो रोज साइकिल चलाते थे लेकिन इसपर राजपाल यादव ने कभी कोई बात नहीं की। फिल्मों में आने से पहले वो एक फेक्ट्री में काम करते थे जहां कपड़े का काम होता है।

कहा जाता है कि यहां पर वो सिलाई मशीन चलाते थे और दर्जी का काम करते थे। कहा जाता है कि काम करते हुए उन्होने वहीं पर रामलीला पर करना शुरु कर दिया था और यहीं से उनको पता चला कि उनको अभिनय में काफी रुचि है। राजपाल यादव को पहला ब्रेक मिला तो लोगों ने उनको पहचानना शुरु कर दिया। इसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक तरक्की की सीढ़ी चढ़ते चले गए।

पहली पत्नी का निधन

राजपाल यादव की लाइफ काफी समस्याओं से भरी हुई रही है और काफी जल्दी उनकी पहली शादी हो गई थी। गौरतलब है कि उनकी पहली पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया था और इसके कुछ समय के बाद इस दुनिया को छोड़कर चली गई थी। फिलहाल राजपाल यादव जेल में लेकिन काफी जल्दी रिहा हो सकते हैं। 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में उनका नाम सामने आया है।

Read more about: rajpal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X