..................... Rajpal Yadav spent 3 months in Tihar Jail for this crime shared his experience - Hindi Filmibeat

3 महीने इस जुर्म में तिहाड़ जेल में सजा काट चुके हैं राजपाल यादव, एक-एक दिन रहा भारी

Rajpal yadav

राजपाल यादव को उनकी कॉमेडी के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और आपको बता दें कि उन्हें इंडस्ट्री में तकरीबन 24 साल हो चुके हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपने किरदारों से भी लोगों को खूब इंप्रेस किया है. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 5 करोड़ के चेक बाउंस होने के कारण उन्हें जेल की सजा मिल गई थी. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को 3 महीने की सजा सुना दी थी. लेकिन जब एक्टर जेल से बाहर आए तो उन्होंने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि जेल में उन्होंने एक-एक दिन कैसे बिताया.

राजपाल यादव ने जेल में काटे 3 महीने

भले ही इंडस्ट्री का कोई भी एक्टर एक्ट्रेस हो उसके लिए ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ जेल की हवा खाना बहुत ही ज्यादा दुख भरा होगा. क्योंकि चार दीवारी में जिंदगी बिताना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. लेकिन ऐसा राजपाल यादव के साथ हुआ है. हालांकि आपको बता दें कि राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में 3 महीने रह कर आए लेकिन अब वह खुली हवा में सांस ले सकते हैं.

राजपाल यादव ने ऐसे बिताए जेल में दिन

राजपाल यादव ने इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए बताया कि जेल में मौजूद लोगों से वह बात किया करते थे और एक्टिविटीज में भी हिस्सा लेते थे. उन्होंने कहा कि जब "मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं तथा तो गांव जाना पड़ता था. तब मैं वहां भी लोगों से बातचीत करता रहता था और इन सब चीजों से आपको जिंदगी में कुछ नया सीखने को मिलता है. जेल के अंदर मैंने राजू की पाठशाला भी बना दी थी. जहां पर लोगों को मैं एक्टिंग सिखाया करता था और मैं इस प्लान को दूसरे शहरों में भी ले जाना चाह रहा हूं."

राजपाल यादव का चेक हो गया था बाउंस

राजपाल यादव ने किसी के आगे इंटरव्यू के दौरान बताया कि जेल से जब बाहर आते हैं तो सभी को कैरक्टर सर्टिफिकेट मिलता है. जो कि मुझे भी मिला और वह अच्छा था. तिहाड़ जेल में राजपाल यादव जेल नंबर 7 में थे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंद्र सिंह से 5 करोड़ का लोन ले लिया था. लेकिन 5 करोड़ की इस रकम को वापस करने के लिए उन्होंने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंद्र सिंह को दे दिया. लेकिन जब साल 2015 के सितंबर महीने में उसे चैक को बैंक में जमा किया गया तो वह बाउंस हो गया. जिस वजह से लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

फिल्म बनाने के लिए राजपाल यादव ने लिया था लोन

2015 में ही कोर्ट में फैसला लिया गया कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख रुपए की रकम वापस करेंगे. लेकिन एक्टर यह रकम चुकाने ही पाए और इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा सुना दी. बता दें कि राजपाल यादव ने यह लोन 2010 में हिंदी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए लिया था. इतना ही नहीं एक और इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि "मैंने कुछ खास लोगों पर विश्वास किया और उन्होंने मेरा गलत फायदा उठाया. लेकिन अब मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि मैं अब आगे बढ़ना चाहता हूं और मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि जिंदगी से अभी मुझे बहुत कुछ सीखना भी है और करना भी है."

Read more about: rajpal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X