हाथ में पैदा हुई बेटी और कंधे पर पत्नी के डेडबॉडी, 20 साल की उम्र में सुपरस्टार का हुआ था घर बर्बाद

राजपाल यादव बॉलीवुड की दुनिया के जाने-माने सितारे हैं और इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग से तो हर कोई वाकिफ है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी कॉमेडी से हर किसी को हंसाया है. लेकिन राजपाल यादव ने अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे. बता दें कि उन्होंने 10 मई 2003 को तकरीबन अपने से 9 साल छोटी राधा के साथ में दूसरी शादी रचाई थी. जोकि कनाडा की रहने वाली हैं.
राजपाल यादव की पहली पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा
लेकिन अब आपके मन में राजपाल यादव की पहली पत्नी का जिक्र आया होगा. इसीलिए आपको बता दें कि राजपाल यादव ने 1992 में करुणा नाम की एक लड़की के साथ में शादी की थी. लेकिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. राजपाल यादव ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया कि उनकी पहली पत्नी के साथ में ऐसा क्या हुआ जो वह दुनिया को अलविदा कह गई.
20 साल की उम्र में पहली पत्नी को खोया
राजपाल यादव ने 'द लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उनकी पहली पत्नी का निधन तब हुआ जब एक्टर खुद 20 साल के थे. एक्टर कहते हैं कि अगर कोई भी 20 साल का आदमी है उसके पास जॉब भी है तो आपका परिवार शादी की बात जरूर करता है. इसी कारण से मेरे पिताजी ने भी शादी करवा दी थी. लेकिन मेरी पहली पत्नी की डिलीवरी हुई और उनको एक बेटी हुई. मैं उनसे अगले दिन मिलने वाला था. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण मुझे उन की डेड बॉडी मिली और मुझे उन्हें कंधे पर उठाकर लाना पड़ा.
राजपाल यादव ने दूसरी पत्नी की कर डाली थी खूब तारीफ
राजपाल यादव ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि मुझ पर मेरे परिवार का एहसान है, मेरी मां, मेरी पत्नी की बहन ने मुझे इस बात का एहसास नहीं दिलाया कि मेरी बच्ची के पास उसकी मां नहीं है. उसे बहुत प्यार से और लाड़ दुलार से पाला गया है. यहां तक कि राजपाल यादव ने अपनी दूसरी पत्नी की भी तारीफ की और कहा कि राधा ने हमेशा उनको लाइफ में सपोर्ट किया.


Click it and Unblock the Notifications