..................... Rajkummar Rao Struggling Days Ate Parle G In Lunch One Day Left 18 Rupees In Account - Hindi Filmibeat

पार्ले-जी खाकर काटे दिन, अकाउंट में बच्चे थे 18 रुपए, एक्टर बोले- मुझे लगा अब तो...

Rajkummar Rao

Rajkummar Rao Struggling Days: राजकुमार राव आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक टॉप अभिनेता बन चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी एक्टिंग स्किल्स भी लोगों को काफी पसंद आई। अब शायद ही कोई ऐसा रोल होगा जिसको राजकुमार राव ना निभा सकते हो। राजकुमार राव ने खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

राजकुमार राव ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी सारी मुश्किलों का सामना किया। एक वक्त ऐसा था जब एक्टर के पास में खाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। राजकुमार राव ने हाल ही में यूट्यूब पर रणवीर अहाबादिया के पॉडकास्ट के दौरान अपने स्ट्रगल के दोनों पर बात की है। जहां उन्होंने अपने बीते दिनों को याद किया।

इस पॉडकास्ट के दौरान राजकुमार राव ने कहा कि "एक दिन ऐसा था जब मेरे अकाउंट में सिर्फ 18 रुपए बचे हुए थे। वो भी मुंबई जैसे शहर में रहते हुए। तुम मुझे लगा कि यार अब क्या होगा। क्योंकि मैं वैसे ही काफी बचाकर काम करता था। हम तीन लोग एक फ्लैट में रहते थे और मैं अपना लंच छोड़ देता था।"

राजकुमार राव ने आगे बताया कि "मैं एक 4 रुपए का पार्ले-जी खरीदता था, मुझे उस वक्त नहीं पता था कि डाइटिंग-वाइटिंग क्या होती है। इसीलिए मुझे इस बात की कोई खबर नहीं थी कि पार्ले-जी बिस्किट को रोज खाना नहीं चाहिए। कई बार या तो मैं कोका-कोला और फ्रूटी का छोटा सा बोतल ले लेता था। फिर मेरा लंच पूरा हो जाता था।"

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "तकरीबन 12 रुपए में मैं अपना लंच कर लेता था। लेकिन एक शाम मेरे पास में सिर्फ 18 रुपए बचे थे और मैंने कहा कि अब क्या होगा। किस्मत ऐसी है कि मैं फिर मैं इंस्टीट्यूट से हूं। FTII से और हमारी कम्युनिटी है। जहां पर बहुत बैच है और हमारे सीनियर-जूनियर भी है।"

राजकुमार राव ने कहा कि "इसीलिए उनको कभी भी फोन कर सकते हैं कि यार क्या कर रहे हो या फिर डिनर बन गया तुम्हारे घर। मैं आ जाऊं क्या। मुझे वो दिन बहुत अच्छे से याद है जब मेरे पास सिर्फ अकाउंट में 18 रुपए थे।" हालांकि जल्दी ही राजकुमार राव को विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म में तृप्ति डिमरी संग देखा जाने वाला है।

Read more about: rajkummar rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X