रोल के लिए सीखा दर्जी का काम, खुद ही बताया सुझाया फ़िल्म का नाम, फिर बॉक्सऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई

Rajkummar Rao Learned Tailoring For Stree: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारे एक्टर्स ऐसे हैं जिन्हें फिल्म के किरदार को अपने जीवन में ढालना पड़ता है और काफी सारी चीजें भी इसके लिए सीखनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताएंगे, जिसने रोल की वजह से दर्जी का काम सीखा। दरअसल हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव की।
राजकुमार राव बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक उम्दा कलाकार है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री के लिए राजकुमार राव ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बहुत ज्यादा तैयारी की थी। फिल्म में उन्हें एक दर्जी के किरदार में देखा गया था।
दरअसल राजकुमार राव चाहते थे कि इस फिल्म में उनका काम बिल्कुल नेचुरल दिखाई दे और इसीलिए उन्होंने खुद टेलरिंग का काम भी सीखा था। उन्होंने लगातार 20 दिन तक टेलरिंग की ट्रेनिंग ली और इस तरीके से उन्होंने सारे गुण सीख लिए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के नाम का क्रेडिट भी राजकुमार राव को ही दिया जाता है।
आईएमडीबी की एक रिपोर्ट की माने तो राज और डीके जब राजकुमार राव को स्टोरी सुना रहे थे तो उन्होंने फिल्म का नाम उन्हें ओ स्त्री कल आना बताया था। लेकिन फिर एक्टर ने इस फिल्म का नाम स्त्री करने का सुझाव दिया। दरअसल एक्टर का कहना था कि इस फिल्म की कहानी सुनाने के बाद उनके दिमाग में सबसे पहला नाम यही आया। इस फिल्म ने 25 करोड़ में बनकर 170 करोड़ की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











