Alert..इस एक्टर की रफ्तार हुई तेज..एक साथ आ रही हैं टॅाप 5 फिल्में..
अपनी फिल्मों के चयन से राजकुमार राव ने खुद को बाकी के एक्टरों से बेहद जुदा बना दिया है। इन दिनों उनकी ट्रैप्ड चर्चा में है। इसके बाद इस साल उनकी चार फिल्में भी कतार में हैं। सब एक से बढ़कर एक हैं।
शाहरूख खान,सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्में एक तरफ और राजकुमार राव की फिल्में एक तरफ होती हैं। अक्षय कुमार को छोड़ दिया दें तो बाकी के सभी टॉप एक्टर साल में एक या दो फ़िल्मो से सिनेमाघर में दस्तक देते हैं।
लेकिन खुद को स्टार नहीं बल्कि एक्टर में गिनती करने वाला राजकुमार राव इस साल लगभग 5 फिल्मों से साल में पांच बार दर्शकों से रूबरू होंगे।
जी हां। राजकुमार राव की फिल्में भले ही सलमान खान और अक्षय कुमार की तरह करोड़ों की कमाई नहीं कर पाए। मगर परफॉरमेंस के लिहाज से उनकी फिल्में हमेशा अव्वल रहती हैं।

बतौर एक्टर राजकुमार राव को खुद को साबित करने की जरुरत नहीं है। शाहिद में नेशनल अवार्ड से सम्मानित होने के बाद उन्होंने हमेशा हर फिल्म में अपनी काबिलियत को दर्शाया है।
इस साल राजकुमार राव की फिल्मों का नजारा पहले से पांच गुना अधिक लाजवाब होगा। यकीन नहीं आता तो यहां देखिए और इन फिल्मों को अपनी डायरी में नोट कर लीजिए। ये आपके लिए इस साल की मस्ट वॉच फिल्में हैं..


Click it and Unblock the Notifications











