राजकुमार राव ने पत्रलेखा से भरवाया अपनी मांग में सिंदूर, दुल्हन को देख रो दिए, इमोशनल Wedding Video

राजकुमार राव और उनकी सिटीलाईट्स को स्टार पत्रलेखा पॉल ने 15 नवंबर को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। लेकिन अभी तक इस शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैन्स के सामने आ रहे हैं और उन्हें खुश कर रहे हैं। अब राजकुमार राव ने अपनी शादी का वीडियो शेयर किया जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा।

इस वीडियो में राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी को पूरा होते बेहद फिल्मी ढंग में दिखाया गया है। इस फिल्म को शूट किया है द वेडिंग फिल्मर ने।

rajkummar-rao-asks-wife-patralekhaa-to-put-sindoor-on-his-forehead-cries-emotional-wedding-video

इस वीडियो के कुछ क्षण आपको भी भावुक कर देंगे तो कुछ आपको हंसा देंगे। राजकुमार राव, अपनी दुल्हन को मंडप की ओर आता देख, अपने आंसू नहीं रोक पाए और पत्रलेखा उनके आंसू पोंछते दिखाई दीं। वहीं मंडप में पत्रलेखा की मांग भरने के बाद राजकुमार राव ने पत्रलेखा से अपनी मांग में भी सिंदूर भरवाया। देखिए इस वीडियो से कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें

मंडप को जाती दुल्हन

मंडप को जाती दुल्हन

पत्रलेखा मंडप में अपनी मां और भाई के साथ पहुंची। साथ में था उनका पालतू कुत्ता। इस दौरान, राजकुमार राव को देखते ही पत्रलेखा ने अपने होने वाले पति के लिए दिल बनाते हुए उन्हें इशारा किया।

दुलहन पर पड़ी पहली नज़र

दुलहन पर पड़ी पहली नज़र

वहीं पत्रलेखा के इशारे का जवाब राजकुमार राव ने भी बिना किसी देरी के दिया। राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पत्रलेखा कि मां जब उनसे पहली बार मिली तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तुम आखिरी लड़के हो जिससे मेरी बेटी मिल रही है।"

फराह खान ने निभाई रस्में

फराह खान ने निभाई रस्में

जहां राजकुमार राव ने सीटियों के साथ पत्रलेखा का मंडप में स्वागत किया वहीं राजकुमार राव की ओर से उनकी शादी की सारी रस्में पूरी करने के लिए उनकी खास दोस्त फराह खान मौजूद रहीं।

भर आईं आंखें

भर आईं आंखें

पत्रलेखा को दुल्हन के रूप में देखते ही राजकुमार राव की आंखें भर आईं और पत्रलेखा बहुत प्यार से उनके आंसू पोंछते दिखाई दीं।

कई जन्मों की पहचान

कई जन्मों की पहचान

पत्रलेखा ने अपने दिल की बातें खोलते हुए राजकुमार राव से कहा कि उन्हें लगता है कि केवल इस जनम में नहीं वो कई जन्मों से राजकुमार राव को बहुत ही अच्छे से जानती हैं।

बस कह पाए थैंक यू

बस कह पाए थैंक यू

बदले में राजकुमार राव बस पत्रलेखा को अपनी जीवन साथी बनने के लिए धन्यवाद कह पाए।

छेड़छाड़ और हंसी मज़ाक

छेड़छाड़ और हंसी मज़ाक

वरमाला डालते हुए राजकुमार राव, पत्रलेखा को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़े लेकिन फिर उतनी ही तेज़ी से उनकी ओर लौट आए।

शादी की खुशी

शादी की खुशी

शादी की खुशी, राजकुमार राव और पत्रलेखा के चेहरे पर साफ नज़र आ रही है। दोनों एक दूसरे को 11 साल से जानते हैं और डेट कर रहे हैं।

एक दूसरे के साथ बांटी खुशी

एक दूसरे के साथ बांटी खुशी

जयमाल बदलने के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने ये खुशी एक दूसरे के साथ कुछ इस तरह बांटी।

गठबंधन

गठबंधन

पत्रलेखा और राजकुमार, अपनी शादी के मंडप में गठबंधन के दौरान भी केवल एक दूसरे का साथ इंजॉय करते हुए नज़र आए।

फूलों की बारिश

फूलों की बारिश

मंडप में सात फेरे लेने के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा को उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने फूलों की बारिश में भिगो दिया।

पति और पत्नी

पति और पत्नी

ये रही मिस्टर पत्रलेखा पॉल और मिसेज़ राजकुमार राव की पहली तस्वीर। फिल्मीबीट की ओर से उन्हें ज़िंदगी भर की ढेर सारी खुशियों की बधाई।

राजकुमार राव इस वीडियो में कहते दिखाई देते हैं कि भले ही हम 11 साल से डेट कर रहे हैं लेकिन सब कुछ नया लगता है। वो और पत्रलेखा सही मायनों में soulmates हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X