'जानी... फीस तो हर हाल में बढ़ेगी...' हर फिल्म के बाद फीस बढ़ाता था ये स्टार, हेकड़ी सुन मेकर्स...

Rajkumar

वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि अपने अकड़पन को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। लेकिन एक कलाकार ऐसे थे जिन्होंने पुलिस की वर्दी छोड़ इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने अंदाज के चलते सुर्खियों में रहे। दरअसल हम बात कर रहे हैं राजकुमार साहब की। राजकुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हुआ करते थे जिन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक की खुले आम बेइज्जती की।

बता दे कि राजकुमार एक ऐसे अभिनेता थे जिनकी फिल्में हिट हो चाहे ना हो लेकिन वह हर फिल्म के बाद में अपनी फीस बढ़ा देते थे। राजकुमार की दमदार आवाज भी काफी सुर्खियों में रही। राजकुमार को हिंदी सिनेमा का मुफ्त कलाकार कहा जाता था और उनकी एक के बाद एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही थी। मेकर्स भी अपनी हर फिल्म में उन्हीं को लेना चाहते थे क्योंकि दर्शकों को उनकी डायलॉग डिलीवरी काफी पसंद आई।

राजकुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था और उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए अपना नाम बदल दिया। 40 के दशक में वह मुंबई शिफ्ट हुए और यहां पर पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी करने लगे। लेकिन उनका बर्ताव देख उनके दोस्त ने उन्हें फिल्मों में जाने की सलाह दी। इसके बाद साल 1952 में उन्होंने फिल्म रंगीली से अपने करियर की शुरुआत की। एक्टर को मदर इंडिया फिल्म में नरगिस के पति के किरदार में भी देखा गया।

राजकुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि हर फिल्म के बाद में वह तकरीबन लख रुपए बढ़ा देते थे। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही फिल्म चले या फिर ना चले फीस तो बढ़ेगी जरूर। उनकी यह बात सुनकर फिल्म मेकर भी हैरान हो जाते थे। राजकुमार ने यह भी बताया था कि जब मैं हर फिल्म के बाद फीस बढ़ा दिया करता था तो सेक्रेटरी मुझसे पूछा करते थे कि ये सिम तो चली नहीं लेकिन फीस कैसे बढ़ाएं। जिस पर एक्टर ने जवाब दिया की फ्लॉप फिल्म हुई है मैं नहीं... जानी... फीस तो ज़रूर बढ़ेगी। एक्टर का कॉन्फिडेंस ऐसा था जिसे सुन हर कोई हैरान हो जाता था।

More from Filmibeat

Read more about: rajkumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X