फिल्मों में धूम मचाने से पहले रीयल लाइफ में सरकार के लिए ऐसे-ऐसे काम करते थे ये स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखना और यहां पर टिके रहना दोनों में काफी फर्क है। ऐसा जरूरी नहीं की हर सफलता प्राप्त करने वाला एक्टर यहां पर आगे भी टिक पाए। कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्मों से सफलता प्राप्त की और आज के वक्त में वह गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सफलता प्राप्त न करने के बावजूद भी हार नहीं मानी और आज भी इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बड़ी हस्तियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले सरकारी नौकरी की और उसे छोड़कर एक्टिंग करियर बनाया।
रजनीकांत
रजनीकांत बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। साउथ इंडस्ट्री में तो उनको भगवान माना जाता है। लोग उनकी पूजा भी करते हैं और आपको बता दें कि वह एक्टिंग के मामले में भी लाजवाब है। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं की एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह चेन्नई और बेंगलुरु जैसी जगहों पर काम किया करते थे। एक वक्त था जब वह बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए बस कंडक्टर के रूप में काम करते थे। लेकिन बाद में साल 1975 में उन्होंने बालचंद्र की तमिल फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
अमरीश पुरी
अमरीश पुरी को कौन नहीं जानता है और वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग और फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अमरीश पुरी इंडस्ट्री में आने से पहले भारतीय कर्मचारी राज्य बीमा निगम में काम किया करते थे। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए अपनी नौकरी को छोड़ा और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों में मोगैंबो का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए।
राजकुमार
राजकुमार को भी हिंदी फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी दमदार आवाज का हर कोई दीवाना हुआ करता था। हालांकि आज वह हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब फिल्मी जगत में आने से पहले राजकुमार मुंबई पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के तौर पर काम किया करते थे। इसके बाद उन्होंने साल 1952 में मुंबई पुलिस की नौकरी को छोड़कर फिल्म रंगीली से बॉलीवुड डेब्यू किया। बता दें कि वह अपनी अदाकारी के लिए पूरी इंडस्ट्री में छा गए थे।
देव आनंद
देव आनंद हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर रह चुके हैं और आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री में आने से पहले सेंसर बोर्ड में बतौर क्लर्क का काम किया करते थे। उन्हें उस समय इस काम की सैलरी के रूप में 165 रुपए मिला करते थे। उन्होंने इस नौकरी को छोड़कर फिल्मी जगत में आने का फैसला लिया और यहां पर उन्होंने बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेताओं में शुमार किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











