'मेरे साथ सोने के लिए..' बॉलीवुड ए लिस्टर एक्ट्रेस की मां से इस डायरेक्टर ने कही थी ऐसी बात? नहीं होगा यकीन!

Meenakshi Seshadri Rajkumar Santoshi Storys: हर दौर में कुछ ऐसी हीरोइनें आई हैं जो कि अपने काम से आज भी याद की जाती हैं। 80-90 के दशक में ऐसी ही एक अदाकारा अचानक सामने आई थी जिसको हम मीनाक्षी शेषाद्री के नाम से जानते हैं।

Meenakshi Seshadri

जैकी श्रॉफ के साथ 'हीरो', सनी देओले के साथ 'दामिनी' और 'घायल' जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने लोगों के दिलों में घर कर लिया था। बेहद कम समय में उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया था कि लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते थे। लेकिन अचानक उन्होंने करियर के शिखर पर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

Also Read
Dhurandhar 2 vs Obsession: 7 करोड़ बजट, 10 मिलियन कमाई? Box Office पर उड़े धुरंधर 2 के चीथड़े!
Dhurandhar 2 vs Obsession: 7 करोड़ बजट, 10 मिलियन कमाई? Box Office पर उड़े धुरंधर 2 के चीथड़े!

इसका कारण क्या था? जब इस घटना को लेकर जिक्र होता है तो मशहूर फिल्ममेकर की वो बात सामने आती है जो कि मीनाक्षी शेषाद्री की मां से कही गई थी। वो थे डायरेक्टर राजकुमार संतोषी जो मीनाक्षी से प्यार करने लगे थे।

मेरे साथ सोने के लिए नहीं कह रहा..

कहते हैं कि राजकुमार संतोषी उस वक्त मीनाक्षी के दीवाने थे और उनसे सच्चा प्यार करते थे। दोनों एक साथ घूमते थे और मीनाक्षी भी ऐसी ही महसूस करती थीं। फोन पर बात होती थी और निर्देशक को ये लगने लगा था कि एक्ट्रेस उनसे शादी के लिए तैयार हो जाएंगी। उसी समय की बात है जब राजकुमार संतोषी की बहस मीनाक्षी की मां के साथ हुई थी और निर्देशक ने गुस्से में कहा था, ''मैं आपकी बेटी से शादी करने के लिए कह रहा था, मेरे साथ सोने के लिए नहीं।'' मीनाक्षी शेषाद्री ने राजकुमार संतोषी के इस ऑफर को ठुकरा दिया था। ये वो वक्त था जब अभिनेत्री दामिनी कर रहीं थीं और राजकुमार संतोषी गुस्से में इस फिल्म से उनको निकलवाना चाहते थे। हालांकि सिने वर्कर्स एसोसिएशन के हस्तक्षेप के कारण वो फिल्म एक्ट्रेस ने की और सुपरहिट भी हुई।

काफी कम लोग इस घटना के बारे में जानते हैं और अक्सर कहा जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्री ने कुछ फैसले ऐसे लिए जिसकी वजह से उनका करियर कुछ खास लंबा नहीं चल सका। आज कल वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और रील्स बनाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X