बॉलीवुड के 'राजकुमार'.. एक रात में 3 अवॉर्ड.. खत्म होगा 8 सालों का इंतजार..SUPERHIT
बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन और वर्सटाइल एक्टर के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता राजकुमार राव के टैलेंट को एक और अवॉर्ड से नवाजा गया है। हाल ही में उन्हें स्टार स्क्रीन क्रिटिक च्वाइस बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म न्यूटन के लिए दिया गया है। वहीं इसके अलावा उन्हें फिल्म बर्फी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
Recommended Video

[इनके आगे फीके पड़े संजय दत्त..45 फिल्में..32 साल.. ब्लॉकबस्टर स्टार.. अब दिखते हैं ऐसे]
बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन वही फिल्म है जो इस साल ऑस्कर के लिए भी भेजी जा चुकी है। न्यूटन में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए राजकुमार राव को उन्हें स्टार स्क्रीन मिलना जाहिर तौर पर बड़ी बात है। इसके साथ ही सभी को उम्मीद है कि ये फिल्म ऑस्कर भी लेकर आएगी।

इसमें कोई शक नहीं है कि ये साल राजकुमार राव का है। कुछ समय पहले भी राजकुमार राव को एशिया पैसिफिक बेस्ट एक्टर स्क्रीन अवार्ड जीता था। राजकुमार राव नेशनल अवार्ड भी अपने नाम चुके हैं और वे लगातार एक के बाद एक शानदार फिल्में कर रहे हैं। आगे जानें राजकुमार राव की 10 ऐसी बातें जिनकी वजह से न सिर्फ उन्हें कॉमर्शियल सक्सेस मिल रही है बल्कि ऑडिएंस का प्यार और सपोर्ट भी खूब मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications