पार्ले जी का बिस्किट खाकर काटी रातें, आज बने हर किसी के दिल के राजकुमार.. पहचाना?

कामयाबी हासिल करने के लिए सितारे किसी भी हद तक चले जाते हैं. कोई तो अपना नाम बदल लेता है तो कोई अपने नाम में एक्स्ट्रा अक्षर को जोड़ देता है. लेकिन इन सब से कामयाबी हासिल होने की कोई भी गारंटी नहीं होती है.
कोई कामयाब हो जाता है तो कोई नाकाम हो जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जिसे अपना नाम न्यूरोलॉजी के अनुसार रखा और अब बॉलीवुड का फेवरेट राजकुमार बन गया. यहां तक की कामयाबी के लिए इस एक्टर को इंसानों से ही नहीं बल्कि चुड़ैल से भी मुकाबला करना पड़ा कर दिया.
पारले जी का बिस्किट खाकर बिताई रातें
तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का राजकुमार बन गया. इतना ही नहीं अपनी दमदार एक्टिंग से इसने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया. अगर आप अभी भी इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार राजकुमार राव है. राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही इस बारे में बताया था कि मुंबई में कई रातें उन्होंने सिर्फ पारले जी के बिस्कुट खा कर बताएं. एक्टर ने तो यह भी बताया कि एक ऐसा समय भी हुआ करता था जब उनके अकाउंट में सिर्फ 18 रुपए रहते थे.
न्यूरोलॉजी ने दिया साथ
राजकुमार राव नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं और इसके बावजूद भी उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा लिया है. राजकुमार राव अपने मेहनत और हुनर के चलते इस मुकाम तक पहुंच गए हैं. बड़े पर्दे पर उनके इस हुनर ने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया. लेकिन इसी के साथ-साथ उनकी इस कामयाबी का श्रेय न्यूरोलॉजी को भी जाता है.
राजकुमार की स्पेलिंग में राजकुमार राव एक अतिरिक्त M लगाया करते हैं. बताया जाता है कि न्यूमैरोलॉजी की सलाह के बाद में उन्होंने ऐसा करना शुरू कर दिया था और उन्हें इससे काफी फायदा भी हुआ था.
करियर में किया बेहतरीन फिल्मों में काम
राजकुमार राव ने अपने पूरे करियर में हर तरीके की फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत. इस दौरान उन्होंने काफी दिल दहला देने वाले अनुभवों का भी सामना किया. स्त्री फिल्म की शूटिंग के समय राजकुमार राव का एनकाउंटर चुड़ैल के साथ हुआ. एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि चंदेरी में शूट करते वक्त आसपास के लोगों ने शूटिंग लोकेशन के हांटेड होने की जानकारी दे दी थी. जिसके बावजूद क्रू ने रात में शूटिंग की. जिसके बीच में एक लाइट बाय ऊंचाई से गिर गया और उसका कहना यह था कि उसे लगा कि कोई उसे दबोच रहा है. लेकिन वहां पर कोई नजर नहीं आ रहा था. इस भूतिया एक्सपीरियंस की जानकारी एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दी थी.


Click it and Unblock the Notifications