राजकुमार Loves भट्ट कैंप, जानिए कितनों ने निभाई भट्ट कैंप से आशिकी
बॉलीवुड में भट्ट कैंप की अलग ही छाप है। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी 'विशेष फिल्मस' ने जाने कितने नए चेहरों को पहचान दिलाई है। लिहाजा, वे सितारे भी फिर भट्ट कैंप के प्रति काफी ईमानदार रहते हैं। आजकल ताजा नाम है 'सिटीलाइट' फेम राजकुमार राव का। राव ने मोहित सूरी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' फिल्म में एक विशेष भूमिका करने के लिए 'हां' कर दी है। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट सर चाहते थे कि मैं ही यह भूमिका निभाऊं और मैं उनसे इतना प्यार करता हूं कि उन्हें ना नहीं कह सकता। इस फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी हैं।
वहीं, सिर्फ राजकुमार ही नहीं, बल्कि कई ऐसे कलाकार हैं जो भट्ट कैंप से बहुत प्यार करते हैं। और शायद ही कभी भट्ट कैंप की किसी फिल्म के ऑफर को ठुकराया हो। इमरान हाशमी हो या जॉन अब्राहम, य़े हमेशा भट्ट कैंप के फेवरिट रहे हैं।
बहरहाल, देखते हैं कि राजकुमार से पहले कितनों ने निभाई भट्ट कैंप से आशिकी:


Click it and Unblock the Notifications











