इस एक्टर ने उधार के कपड़े मांगकर की थी शूटिंग, 35 लाख में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर..

Rajkumar Rao Hansal Mehta

कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज होती है जो कि बहुत ही भारी बजट में बनाई जाती है और उसके बावजूद यह असफल साबित होती है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो की बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप साबित हुई लेकिन इसको नेशनल अवार्ड मिला। इस फ़िल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था।

हम बात कर रहे हैं साल 2013 में 35 लाख के बजट में बनी फिल्म 'शहीद' की। इस फिल्म की शूटिंग 12 महीने में पूरी की गई थी और इसके कैरेक्टर्स ने उधार के कपड़ों में शूट किया था। इस फिल्म में राजकुमार राव को लीड किरदार में देखा गया था। दरअसल इस फिल्म को मारे गए वकील शाहिद आदमी की जिंदगी पर आधारित बनाया गया था।

राजकुमार राव की इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया और केके मेनन भी नजर आए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने किस तरीके से बेहद कम बजट में इस फिल्म को बनाया था। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर काफी कुछ बताया।

हंसल मेहता ने बात करते हुए कहा कि "मुझे यकीन था कि मैं ज्यादा खर्च के बिना ही इस फिल्म को बना पाऊंगा। हमने शूट के लिए एक नया तरीका निकाला और इसका मकसद यह है ताकि चाहे कुछ भी हो जाए हम इसको पूरा करेंगे। जय (मेहता के बेटे), सिनेमैटोग्राफर अनुज (राकेश धवन) और फोकस पुलर के अलावा राजकुमार राव और मेकअप में मदद करने वाले लोगों के साथ सिर्फ 10 लोग थे।"

हंसल मेहता ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि "राजकुमार राव जैसे ही सेट पर आते थे वह लोगों से शर्ट उधार ले लिया करते थे। लोगों से वह अपनी पहनी हुई शर्ट उतरवा कर बदले में अपनी टी-शर्ट दे देते थे और शूट के लिए उनके कपड़े पहना करते थे। उन्होंने जितनी भी इस फिल्म में शर्ट पहनी हुई है वह किसी और से ली हुई थी।"

हंसल मेहता ने आगे बताया कि "मैंने राजकुमार से कहा कि मेरे पास उनके लिए शर्ट खरीदने के पैसे हैं। लेकिन उन्होंने मुझे कहा कि ऐसे कपड़े पहनेगी तो घिसे-पिटे और बूढ़े नजर आएंगे। जिससे कि कैरेक्टर से भी मैच हो पाएंगे। इसी डेडीकेशन के चलते हम 35 लाख रुपए के बजट में फिल्म को बनाने में कामयाब हो पाए थे।" हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी और इसके बावजूद बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट एक्टर के कैटेगरी में नेशनल अवार्ड इस फिल्म को ही मिला था।

More from Filmibeat

Read more about: rajkumar rao hansal mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X