15 साल में हर फिल्म 400 करोड़ी, No Flop का जबरदस्त रिकॉर्ड, चौंक जाएंगे आप!
संजू के लिए बेसब्री हो रहे फैंस का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है। बस कल ही ये फिल्म रिलीज हो रही है और अभी से ही संजू को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस फिल्म और रणबीर कपूर के धमाकेदार लुक को जितनी तारीफें मिल रही हैं.. सभी का क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को जाना चाहिए। रणबीर को फिल्म में लाने से लेकर फिल्म को राजू स्टाइल में पेश करने तक.. हर चीज मसालेदार ब्लॉकबस्टर है। संजय दत्त की लाइफ की कॉन्ट्रोवर्सीज और गंभीरपन को जिस अंदाज में पेश किया गया है वो वाकई तारीफ के काबिल है।
[Sanju: रिलीज के एक दिन पहले टली फिल्म, अब इस दिन आएगी, फैंस निराश]
वहीं अगर ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई को ये फिल्म राजकुमार हिरानी की एक और कामयाबी बन जाएगी। राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने अब तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बतौर डायरेक्टर पिछले 15 सालों में अब तक राजकुमार हिरानी ने 5 फिल्मों का निर्देशन किया है और इनमें से 4 सुपरहिट रही हैं, जबकि पांचवी फिल्म यानी कि 'संजू' रिलीज के लिए तैयार है। माना तो यहां तक जाता है कि हिरानी का नाम ही बॉक्स ऑफिस पर भी 100 फीसदी सक्सेस की गारंटी हैं।

राजकुमार हिरानी का फिल्म बनाने के अपना ही अलग स्टाइल है। वे फिल्म में गंभीर मुद्दे को ह्यूमर के साथ कुछ इस तरह मिक्स करते हैं कि लोग खुद को उनकी फिल्में देखने से रोक नहीं पाते। आगे जानें बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर राकुमार हिरानी के बारे में ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें और जानें उनकी बड़ी-बड़ी फिल्मों ने कर ली है कितने करोड़ की कमाई-


Click it and Unblock the Notifications