जब एक्ट्रेस के घर जा धमके थे राजकुमार बड़जात्या, बेटे संग एक्ट्रेस को कमरे में भेजा, बुरी तरह डर गई थी हसीना

भाग्यश्री और सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला। इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद में भाग्यश्री की रातों-रात किस्मत चमक गई थी और वह स्टार बन गई थी। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। लेकिन कुछ वक्त पहले ही भाग्यश्री ने सूरज से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह सूरत से मिली तो उन्हें लगा कि वह अरेंज मैरिज करना चाहते हैं।
हाल ही में भाग्यश्री ने इंडियन एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "यह बहुत ही ज्यादा मजेदार है। राज बाबू, सूरज जी के पिता यानी कि सामाजिक तौर पर वह मेरे भी पिता हुए। उन्होंने मुझे कॉल करके कहा कि आपसे मुझे मिलना है, मैं अपने बेटे को लेकर आ रहा हूं। जाहिर सी बात है कि हम दोनों के पिताओं के बीच इस बात की चर्चा पहले हुई होगी। हालांकि हमें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली।"
भाग्यश्री ने आगे बताया कि "उन्होंने हमारे गार्डन में बैठक की और फिर मुझे बुलाया। सूरज जी और उनके पिता एक तरफ बैठे हुए थे और मेरे माता-पिता दूसरी तरफ बैठे हुए थे। राज बाबू ने मुझसे कहा कि मेरा बेटा आपकी बेटी से कुछ बात करना चाहता है। दूसरे कमरे में जाकर बच्चे बात कर ले। इस बात को सुनते ही मैं थोड़ा घबरा गई थी।"
लेकिन बता दें कि भाग्यश्री को राजकुमार बड़जात्या ने तुरंत जाकर सहेज कर दिया और कहा कि उनका बेटा सूरज पहले से ही शादीशुदा है। उन्होंने कहा कि "मेरा बेटा डायरेक्टर बनना चाहता है और मैंने उससे कहा कि पहले उसे शादी करनी चाहिए। लेकिन अब जब उसकी शादी हो चुकी है तो वह अपनी फिल्म बनाने के लिए तैयार हो चुका है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाग्यश्री ने फिल्म मैने प्यार किया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से ही सूरज ने बताओ डायरेक्ट के तौर पर डेब्यू किया। भाग्यश्री ने काफी लंबे वक्त से परदे से दूरी बनाई हुई थी। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में कैदियों का किरदार निभाते हुए देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











