बॉलीवुड स्टार्स के साथ सबसे बड़ा सुपरस्टार..फैन्स की तो हो गई बल्ले बल्ले!
भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की उपलब्धियों के बारे में हमें ज्यादा बताने की ज़रूरत नहीं है। उनका नाम ही काफी है उनकी सफलता को बयां करने में। ये एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने साउन इंडियन फिल्मों के साथ हिंदी, अंग्रेज़ी की कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो सुपरहिट साबित हुई हैं।

इन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन फिल्मों और बॉलीवुड स्टार्स की जिन्होंने रजनीकांत के साथ काम किया है और जब रजनी और वो स्टार दोनों एक साथ सामने आए तो ऐसा कैसे हो सकता है कि वो फिल्म सुपरहिट साबित न हो।
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
गिरफ्तार फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक साथ काम किया है। अब साउथ इंडियन सुपरस्टार और नॉर्थ इंडियन सुपरस्टार एक साथ आपके सामने आएं तो धमाका तो होगा ही। अमिताभ बच्चन की बुलंद आवाज़ और रजनीकांत का बेमिसाल अंदाज़ वाकई में ज़बरद्स्त था।
श्रीदेवी और रजनीकांत
1989 में आई फिल्म चालबाज़ में रजनीकांत और श्रीदेवी के साथ काम किया है। इस फिल्म में रजनीकांत ने जग्गू का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म उस समय पर काफी हिट हुई था। ये फिल्म हेमा मालिनी की फिल्म सीता और गीता का रीमेक थी, जिसमें श्रीदेवी के डबल रोल थे।
ऐश्वर्या राय और रजनीकांत
फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या राय और रजनीकांत के एक साथ सामने आने से बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा था। रोबोट' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसका नायक अपने जैसा दिखने वाला एक शक्तिशाली रोबोट तैयार करता है।
सोनाक्षी सिन्हा और रजनीकांत
वर्ष 2014 में तमिल और हिन्दी फिल्म लिंगा आई। इस फिल्म में रजनीकांत ने चोर का किरदार निभाया हैं। जिनके साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आई। इस फिल्म ने 1करोड़ से ज्यादा कमाई की है।
#Thalaivaa जिनके आगे सलमान की अकड़ और आमिर का स्मार्टनेस भी फेल!
अक्षय कुमार और रजनीकांत
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, रजनीकांत स्टारर साइंस थ्रिलर फिल्म '2.0' से तमिल सिनेमा में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसमें वह एक साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 2017 में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications
















